इन आसान घरेलू तरीकों से पाएं पैरों की टैनिंग से छुटकारा
सूरज की रोशनी से होने वाली टैनिंग चाहे चेहरे पर हो या फिर हाथ और पैर पर कहीं भी अच्छा नहीं लगती। इसे हटाने के लिए हम बहुत सारे उपाय अपनाते हैं, यहां तक कि पार्लर भी जाते हैं और वहां मैनीक्योर पैडिक्योर भी करवाते हैं। टैनिंग सबको होती है, लेकिन बस फर्क इतना है कि किसी को कम और किसी को ज्यादा होती है।
वैसे तो हम अपने पूरे शरीर की खुबसूरती का ख्याल रखते हैं, लेकिन आज जानेंगे अपने पैरों की टैनिंग को हटाने के बारे में। गोरे और खूबसूरत पैर किसे पसंद नहीं है और इसमें टैनिंग हो जाए, तो वो चांद में दाग जैसा होगा। तो आइए जानते हैं इस टैनिंग की समस्या से छुटकारा पाने के उपायों के बारे में -
एलोवेरा और बादाम का तेल
एलोवेरा जेल में थोड़ा सा बादाम तेल मिक्स करें और फिर इसे अपने पैरों पर लगाएं और एक घंटे बाद इसे नॉर्मल पानी से धो लें।
दूध-हल्दी और टमाटर पाउडर
हल्दी पाउडर में टमाटर का पेस्ट और थोड़ा सा दूध मिलाकर अच्छे से मिक्स करें और फिर इसे अपने पैरों पर लगाएं। सूखने पर इसे नॉर्मल पानी से धो लें।
संतरे का छिलका और दही
संतरे के छिलके में दही को अच्छे से मिक्स करें और फिर इसे अपने पैरों पर अच्छे से लगाएं और सूखने पर इसे नॉर्मल पानी से धो लें।
शहद, जैतून का तेल और नींबू का रस
जैतून के तेल में शहद और नींबू का रस अच्छे से मिक्स करें और फिर इसे अपने पैरों पर लगाएं और एक घंटे बाद नॉर्मल पानी से धुलें।
पपीता और शहद
पपीता के पेस्ट में शायद मिक्स करके पैरों पर लगाएं और सूखने पर गुनगुने पानी से धो लें।
कच्चा दूध और चावल का आटा
कच्चे दूध में चावल का आटा मिक्स करके इससे अपने पैरों को स्क्रब करें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।
बेकिंग सोडा और दही
पैरों में टैनिंग बहुत ज्यादा है तो बेकिंग सोडा पाउडर में दही को अच्छे से मिक्स करें और अपने पैरों पर लगाएं। आधे घंटे बाद इसे मसाज करते हुए हटाएं और फिर गुनगुने पानी से धो लें।
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा
कौन हैं खेमराज साहू? जिन्होंने हिमाचल की बर्फीली वादियों में लहराया तिरंगा, ‘राजिम कुंभ कल्प मेला 2026’ का किया प्रचार
स्मार्ट मीटर बने मुसीबत! बिजली बिल 4 गुना बढ़े, उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को दिए हर्जाने के आदेश