प्रेमिका की शादी कहीं और हुई......सनकी प्रेमी ने मासूम भाई को मार डाला
ग्वालियर । ग्वालियर शहर में एक सनकी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की शादी कहीं और होने पर उसके 12 साल के मासूम भाई की हत्या कर दी। मासूम हेमू राजपूत आरोपी शुभम कुशवाहा के साथ सावन का मेला देखने गया था। गुप्तेश्वर पहाड़ी पर आरोपी ने पत्थर पटककर मासूम की जान ले ली और शव को वहीं दबा दिया।
12 साल के मासूम को मेला देखने जाना था, इसपर मां ने बच्चे का मन रखने के लिए एक ऑटो में बैठाकर गोल पहाड़िया के पास गुप्तेश्वर मेला देखने के लिए भेज दिया। इस दौरान मासूम हेमू को पहले से पहचानने वाला आरोपी शुभम मिल गया। शाम तक मां यही समझती रही कि उसका मासूम बेटा मेला देखकर आ जाएगा, लेकिन जब रात होने पर वह नहीं लौटा, तब बच्चे की मां ने थाने में रिपोर्ट लिखाई। शिकायत आने के बाद पुलिस ने तुरंत बच्चे को ढूंढने की कोशिश की। देर रात तक गुप्तेश्वर पहाड़ी इलाके में पुलिस को बच्चे का शव पत्थर के नीचे दबा हुआ मिला।
पुलिस ने जब मासूम की मां से किसी पर शक की बात पूछी, तब मां ने अपने पुराने पड़ोसी शिवम कुशवाह का नाम बताया। पुलिस ने शिवम को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की, तब आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी शिवम मासूम की बड़ी बहन से प्रेम करता था और शादी करना चाहता था, लेकिन लगभग 5 महीने पहले मासूम की मां ने अपनी बेटी की शादी शिवम से न करते हुए मुरैना में कर दी। इसका बदला लेने के लिए आरोपी शिवम ने अपने साथी अमन गोस्वामी के साथ मिलकर मासूम की हत्या कर शव को पत्थर से दबा दिया।
हालांकि, आरोपी शिवम शादी के बाद भी मासूम हेमू के घर आता था और पारिवारिक संबंध बना चुका था, क्योंकि आरोपी और फरियादी कमलेश पहले पड़ोस में रहते थे। वहीं से उसकी दोस्ती फरियादी कमलेश की बेटी से हो गई थी।
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
होली पर घर जाना हुआ आसान! जयनगर-गोरखपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, फ्लाइट के महंगे टिकटों से मिली बड़ी राहत
धनबाद में SSC MTS परीक्षा में नकल कांड, सेंटर मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
मैक्सीजोन स्कैम का 'मास्टरमाइंड' दंपती बेनकाब: 21 बैंक खातों में खपाए 521 करोड़, ED की चार्जशीट से मंचा हड़कंप
मौसम का दोहरा खेल: पहले कड़ाके की ठंड की वापसी, फिर सीधे 28°C पहुंचेगा तापमान; जानें आपके शहर का हाल
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल