नवरात्रि के पहले दिन होती है मां शैलपुत्री की पूजा
Aaj Aa Bhog Navratri Day 1 Maa Shailputri: नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना होती है और मां शैलपुत्री की अराधना की जाती है। मां शैलपुत्री स्थिरता, सरलता और मूल शक्ति की प्रतीक हैं। उनकी पूजा का सार ही सादा, शुद्ध और सात्विक है। भोग भी ऐसा ही होना चाहिए। इसलिए अगर आप 19 मार्च 2026 को नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत घटस्थापना या मां शैलपुत्री के पूजन के साथ कर रहे हैं तो उनका प्रिय भोग जरूर बनाएं और माता को अर्पित करें।
लेकिन पहले ये जानना जरूरी है कि नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को कौन सा भोग चढ़ाना चाहिए? आइए जानते हैं मां शैलपुत्री का प्रिय भोग, जिसे नवरात्रि के पहले दिन देवी के समक्ष अर्पित करना चाहिए और घर पर शुद्धता के साथ भोग बनाने की रेसिपी भी जानिए।
मां शैलपुत्री का प्रिय भोग क्यों है खास
मां शैलपुत्री को शुद्ध देसी घी अत्यंत प्रिय माना गया है। यह केवल स्वाद नहीं बल्कि शुद्धता, ऊर्जा और आयुर्वेदिक संतुलन का प्रतीक है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, घी का भोग चढ़ाने से रोगों से मुक्ति मिलती है। शरीर और मन में ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में स्थिरता व शक्ति बढ़ती है। पुराने ग्रंथों में घी को अमृत तुल्य कहा गया है और वही अमृत आज देवी को अर्पित होता है।
देसी घी का हलवा
यह रेसिपी न केवल सरल है, बल्कि पूजा के लिए सबसे उपयुक्त मानी जाती है। आप सूजी का हलवा बना सकते हैं। सामग्री और विधि यहां बताई जा रही है।
हलवा बनाने की सामग्री
सूजी – 1 कप
देसी घी – आधा कप
चीनी – ¾ कप
पानी – 2 कप
इलायची पाउडर – आधा चम्मच
काजू-बादाम (वैकल्पिक)
हलवा बनाने की विधि
- स्टेप 1- कढ़ाही में देसी घी गर्म करें।
- स्टेप 2- उसमें सूजी डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें।
- स्टेप 3- अलग से पानी उबाल लें और उसमें चीनी मिलाएं।
- स्टेप 4- अब यह मीठा पानी धीरे-धीरे सूजी में डालें।
- स्टेप 5- लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न बनें।
- स्टेप 6- अंत में इलायची और ड्राई फ्रूट डालकर 2-3 मिनट पकाएं।
तैयार है आपका सात्विक भोग, जिसमें स्वाद से अधिक भाव का महत्व है।
फलाहार हलवा
अगर आप उपवास हैं और घर पर फलाहार ही बनाना चाहती हैं तो घी से लौकी या आलू का हलवा भी बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए लौकी को छीलकर कद्दूकस कर लें। अब कढ़ाही में घी गर्म करके उसमें इलायची पाउडर डालें। उसमें कद्दूकस किया हुआ लौकी डालकर पानी सूखने तक भून लें। फिर दूध और चीनी मिलाकर अच्छे से पकाएं, जब तक दूध गाढ़ा न हो जाए। चाहें तो ड्राई फ्रूट्स से गार्निश कर सकते हैं। तैयार है आपका फलाहारी लौकी का हलवा।
प्रशासन की 21 टीमों ने एक साथ गैस एजेंसियों पर की छापेमारी
निगरानी विभाग का छापा, नगर परिषद JE रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
IPL में आज भिड़ेंगे KKR और टाइटंस, रोमांचक मुकाबले पर सबकी नजर
PM मोदी की अपील का असर, CRPF ने ईंधन खपत में 10% कटौती की
अरावली खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, फिलहाल पट्टा धारकों को राहत नहीं
भोजशाला पर बड़ा फैसला: MP हाईकोर्ट ने वाग्देवी मंदिर माना, मुस्लिम पक्ष को झटका
HPV Vaccine को लेकर जागरूकता की कमी बनी बड़ी चिंता