अलविदा दास दादा! 'द कपिल शर्मा शो' के कैमरामैन के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर।
कमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा के शो के साथ शुरुआत से जुड़े रहे दास दादा यानी कृष्णा दास अब इस दुनिया में नहीं रहे. दास दादा ‘द कपिल शर्मा’ शो के दौरान से ही इस शो का हिस्सा थे. लंबे वक्त तक उन्होंने शो में एसोसिएट फोटोग्राफर के तौर पर काम किया. कई मौकों पर उन्हें टीवी के पर्दे पर भी देखा गया. अब उनके निधन पर टीम कपिल शर्मा की ओर से इंस्टाग्राम पर इमोशनल नोट शेयर किया गया गया है.
टीम कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर शो का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है, जिसमें दास दादा स्टेज पर एंट्री करते नज़र आ रहे हैं. इस दौरान भी उन्होंने गले में अपना कैमरा टांगा हुआ है. इसके अलावा उनके कुछ और शॉट्स भी हैं, जिनमें वो अलग अलग मेहमानों के साथ स्टेज पर थिरकते नज़र आ रहे हैं. पोस्ट में लिखा गया है, “आज दिल भरा हुआ है. हमने दास दादा को खो दिया, जिन्होंने अपने कैमरे से द कपिल शर्मा शो की शुरुआत से ही अनगिनत पलों को कैद किया.”
आगे लिखा गया है, “वो सिर्फ एसोसिएट फोटोग्राफर ही नहीं थे, बल्कि परिवार की तरह थे. हमेशा मुस्कुराया करते थे, दयालु थे और हमेशा मौजूद रहते थे. उनकी मौजूदगी गर्मजोशी और रोशनी लाती थी, न केवल उनके कैमरे केजरिए, बल्कि हमारे साथ साझा किए गए हर पल में. आप बहुत याद आएंगे दादा. आपकी आत्मा को शांति मिले. आपकी यादें हर फ्रेम और हर दिल में रहेंगी.
दिल की बीमारी से जूझ रहे थे दास दादा
दास दादा दिल की बीमार से जूझ रहे थे. पिछले साल उनकी पत्नी का निधन हो गया था, जिसके बाद वो अकेले हो गए थे. ये अकेलापन वो ज्यादा दिनों तक बर्दाश्त नहीं कर पाए. यही नहीं दिल की बीमारी बढ़ने की वजह से वो काम भी नहीं कर पा रहे थे. मिली जानकारी के मुताबिक दास दादा मुंबई के नजदीक मौजूद अंबरनाथ में रहा करते थे.
लोग हैरान, जता रहे दुख
दास दादा के निधन की खबर से कई लोग हैरान हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं. इंस्टाग्राम पर एक यूज़र ने लिखा, “ओह नो, ओम शांति ओम, मैं उन्हें बहुत पसंद करती थी.” एक ने लिखा, “आपकी बहुत याद आएगी दास दादा. रेस्ट इन पीस.” एक ने लिखा, “बुरा लगा सुन कर. मैं दुआ करूंगा भगवान उनको अपने चरणों में जगह दे.”
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल