गुजरात : भीषण सड़क हादसा में 3 की मौत 40 घायल
गुजरात के अरवल्ली जिले में शनिवार को सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक राज्य परिवहन बस की तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक निजी बस से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब 11 बजे सकारिया गांव के पास एक राज्य राजमार्ग पर हुई।अधिकारी ने बताया कि राज्य परिवहन की बस ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन सड़क के डिवाइडर को पार कर राजमार्ग के गलत साइड पर खड़ी एक लक्जरी बस से टकरा गया।अधिकारी ने बताया कि लग्जरी बस पुरी (ओडिशा) में जगन्नाथ मंदिर की तीर्थयात्रा के बाद वडोदरा के सावली लौट रहे यात्रियों को लेकर जा रही थी। सब-इंस्पेक्टर अजयसिंह राठौड़ ने बताया कि इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक यात्री घायल हो गए।अधिकारी के मुताबिक, मोटरसाइकिल सवार, बस में सवार एक महिला और एक अन्य यात्री की मौत हो गई। दोनों बसों में सवार यात्री घायल हो गए और उनमें से करीब 15 से 20 को इलाज के लिए पड़ोसी साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर स्थित अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जबकि बाकी का इलाज मोडासा में चल रहा है।
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान