हरियाणा : छह दिन से लापता ट्रांसपोर्टर का शव नहर से मिला
अंबाला में पंजाब की सीमा में मटहेड़ी शेखां के निकट इस्माइलपुर हैड से पंजाब के बहादुरगढ़ निवासी 33 वर्षीय गगनदीप सिंह का शव बरामद हुआ। परिजनों ने बताया कि गगनदीप ट्रांसपोर्टर है और खुद भी कभी कभी ड्राइवरी का काम करता था। 8 मई को काम से वापस घर नहीं लौटा था। 9 मई को उसकी बाइक व मोबाइल पंजाब में नहर के पास से मिली थी।तभी से गोताखोर सर्च कर रहे थे लेकिन शव नहीं मिला। वह इस्माइलपुर हैड के पास पहरा लगाकर बैठे थे कि शव दिखा और बाहर निकाला। मृतक के भाई शरणजीत ने हत्या की आशंका जताई है। कहा कि गगनदीप सिंह के सिर पर गहरी चोट का निशान है।
घनौर थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल में ले जाया गया। इलाका पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी।मृतक के भाई शरणजीत ने बताया कि गगनदीप शादीशुदा था और तीन बच्चे थे। इनमें दो लड़के व एक लड़की थी। सबसे छोटा लड़का करीब चार माह का है। उनका ट्रांसपोर्टर का काम है और गगनदीप खुद भी गाड़ी चला लिया करता था। 6 मई को वह गैस प्लांट से सिलेंडर लोड कर गाड़ी में पोंटा साहिब गया था। 8 मई को वापस लौटा था और प्लांट की पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने के बाद बाइक पर घर आ रहा था कि रास्ते में से ही लापता हो गया था। पहले तो अपने स्तर पर तलाश करते रहे और फिर घनौर थाना पुलिस को शिकायत की थी।
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट