हरियाणा: 12 एकड़ फैली अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर
टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के जिला नगर योजनाकार एन्फोर्समेंट (डीटीपीई) की तरफ से आईएमटी मानेसर के गांव बसकुशला में अवैध रूप से पनप रही दो कॉलोनियों में तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। इस दौरान आईएमटी मानेसर थाने से पुलिस बल मौजूद रहा।डीटीपीई मनीष यादव के नेतृत्व में चले तोड़फोड़ अभियान में गांव बसकुशला में करीब 12 एकड़ में कृषि भूमि पर कट रही दो अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन निर्माणाधीन स्ट्रक्चर, पांच डीपीसी, एक वेयरहाउस, टीन शेड, दो चारदीवारी पर पीला पंजा चलाया।
कार्रवाई के लिए एटीपी टाउन प्लानिंग बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए। ये कॉलोनियां बिना विभाग की स्वीकृति और हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट एक्ट 1975 के नियमों का उल्लंघन कर काटी जा रही थी। तोड़फोड़ से पहले दोनों कॉलोनियों के जमीन मालिकों को कारण बताओ नोटिस और रेस्टोरेशन के आदेश जारी किए गए थे।हालांकि, संतोषजनक जवाब नही मिला तो मंगलवार को तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। डीटीपीई मनीष यादव ने कार्रवाई के दौरान उपस्थित लोगों से अपील की कि अवैध कॉलोनियों में अपनी जमापूंजी का निवेश न करे। अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अब जल्द ही जमीन मालिकों के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान