हरियाणा: रेलवे पार्क में नर्स की गला दबाकर हत्या
हरियाणा । सोनीपत में सारंग रोड स्थित रेलवे पार्क में नर्स की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। महिला का शव मिलने की सूचना के बाद सिविल लाइन थाना व राजकीय रेलवे थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पार्क राजकीय रेलवे थाना पुलिस के क्षेत्र में होने के चलते मामले की जांच रेलवे पुलिस करेगी। महिला का गले में बंधे शॉल से ही गला दबाने का अंदेशा है। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के परिजनों को बुलाया गया है।कामी रोड की रहने वाली निशा दिल्ली के शाहदरा स्थित मोहल्ला क्लीनिक में बतौर नर्स कार्यरत थी। बुधवार सुबह करीब आठ बजे सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे पार्क में महिला का शव पड़ा है। जिस पर टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल राजकीय रेलवे थाना पुलिस का होने के चलते रेलवे पुलिस को बुलाया गया। जिस पर रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। महिला के पास उनका मोबाइल व पर्स भी पड़ा मिला है।पर्स में मिले आधार कार्ड से महिला की पहचान हो सकी। महिला के परिजनों को मामले से अवगत कराया गया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। रेलवे पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने का अंदेशा है। हालांकि पूरी स्थिति पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले में अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है।
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान