हरियाणा : आज से अगले चार दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी
हिसार। मौसम में बदलाव के साथ ही बुधवार देर रात से धूल भरी आंधी चली शुरू हो गई थी। विज्ञानियों के अनुसार 10 मई रात से चार दिन तक प्रदेश में वर्षा होने के आसार हैं। इससे दिन के तापमान में तेजी से हो रही वृद्धि पर रोक लगेगी और गर्मी से राहत मिलेगी।वीरवार को भी प्रदेश में सिरसा का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम में परिवर्तन के साथ ही शुक्रवार को नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा।इसके तहत 10 मई की रात से बदलाव के साथ प्रदेश में चार दिन तक वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है।विभाग की तरफ से इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के विज्ञानियों के अनुसार 10 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद में वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है। 11, 12 और 13 मई को प्रदेश के कई शहरों में वर्षा हो सकती है। वहीं बुधवार को चली हवाएं के चलते रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई।
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट