हरियाणा : पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, बीएसएफ जवान और दादी की मौत
फतेहाबाद के गांव भूथनकलां और झलनिया के बीच सोमवार दोपहर को गाड़ी पेड़ से जा टकराई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार चला रहे बीएसएफ के जवान और उसकी दादी की मौत हो गई। गाड़ी में लिफ्ट लेकर सवार हुए व्यक्ति को गंभीर हालत में हिसार रेफर किया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल फतेहाबाद लाया गया है।
भूथन कलां निवासी 31 वर्षीय सोनू बीएसएफ में तैनात है और उसकी ड्यूटी जम्मू कश्मीर के उरी में थी। 18 मई को वह छुट्टी लेकर गांव आया हुआ था। सोमवार दोपहर वह कार में सवार होकर अपनी दादी के साथ फतेहाबाद के अस्पताल में दाखिल चाची को खाना देने आ रहा था। रास्ते में गांव के ही रामचंद्र ने भी कार में लिफ्ट ले ली।
बताया जा रहा है कि जैसे ही वे गांव झलनिया के पास पहुंचे तो कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों द्वारा एंबुलेंस को सूचना दी गई, जिसके बाद तीनों को फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने बीएसएफ जवान व उसकी दादी को मृत घोषित कर दिया, जबकि रामचंद्र को गंभीर हालत में हिसार रेफर कर दिया। घटना के बाद सदर थाना पुलिस अस्पताल में पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ