हरियाणा : इंटरनेट मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो अपलोड करना पड़ेगा भारी
इंटरनेट मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो अपलोड करने और जेल में बंद बदमाशों की फोटो वायरल करने वाले लोगों पर अब पुलिस की विशेष टीम निगरानी में लगी हुई है। ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई करेगी। हिसार पुलिस ने 2023 और 2024 में इंटरनेट मीडिया पर हथियार के साथ फोटो अपलोड करने पर 16 केस दर्ज किए है।हिसार की जेल में बंद बदमाशों की फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने मामले मे पुलिस ने सिविल लाइन थाना में तीन केस दर्ज किए है। ऐसे में अब पुलिस की टीमें इंटरनेट मीडिया पर पूरी तहर से मॉनिटरिंग करने में लगी हुई है।
23 जनवरी को पुलिस अधिकारी की ओर से हिसार थाना सिविल लाइन में केस दर्ज करवाया गया था। सोशल मीडिया विश्लेषण के दौरान सेंट्रल जेल, हिसार के बंदी लखविन्द्र उर्फ लक्खू द्वारा जेल के अन्दर की तस्वीर/वीडियो लगातार इंटरनेट मीडिया पर अपलोड की जा रही है।वहीं, दूसरे मामले की शिकायत में बताया गया है कि हिसार के बंदी विनोद कुमार द्वारा जेल के अन्दर की तस्वीर/वीडियों लगातार अपलोड की जा रही है। इसके द्वारा माह जनवरी, अक्टूबर, नवम्बर और दिसंबर में अंतिम पोस्ट वीडियो के रूप में अपलोड की गई है।
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान