रिलीज हुआ फिल्म 'द मेहता बॉयज' का दिल को छू लेने वाला ट्रेलर
बोमन ईरानी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अभिनेता हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को कई यादगार किरदार दिए हैं। अपने काम से उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। पिछले दिनों द मेहता बॉयज के ऐलान के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए थे।
अब फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया और अगर आपने अभी तक नहीं देखा है तो आपको जरूर देखना चाहिए। द मेहता बॉयज का ट्रेलर दिल को छू लेने वाला है। फिल्म की कहानी आपको एक पिता और बेटे के बीच उलझी पहेलियों को दिखाने के साथ समझाने दोनों की कोशिश करती है।
कैसा है फिल्म का ट्रेलर?
ट्रेलर की फिल्म के लेखक, एक्टर, निर्देशक और निर्माता बोमन ईरानी से होती है जहां वो अपने बेटे के घर पर रहने पहुंचते हैं। अपने ब्रीफकेस को खींचते हुए अपने बेटे से मदद न लेने से लेकर गद्दे पर सोने तक। ट्रेलर में आपको कई हल्की-फुल्की नोक-झोंक देखने को मिलने वाली है जो शायद आज के समय में ज्यादातर बाप और बेटे के रिश्तों में मौजूद हैं।
कहानी में एक वक्त ऐसा आता है जब दोनों ही एक दूसरे को समझने की कोशिश करना छोड़ देते हैं। यह फिल्म बाप-बेटे की वो कहानी है, जो एक-दूसरे की परवाह तो करते हैं लेकिन कुछ गलतफहमियों के कारण कारण एक-दूसरे से दूर हो गए हैं।
फिल्म और किरदार पर कलाकारों की राय
फिल्म पर बात करते हुए निर्देशक और निर्माता बोमन ईरानी ने बताया था कि वो इस फिल्म के जरिए अपनी पर्सनल जर्नी दिखाने वाले हैं। उनका कहना है कि पिता-बेटे का रिश्ता सबसे कठिन और भावनात्मक संबंधों में से एक होता है।अभिनेता ने कहा कि यह कहानी उनके साथ सालों से रही है और वह इसे दुनिया भर के दर्शकों के साथ शेयर करने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वहीं बेटे को रोल में नजर आ रहे अविनाश तिवारी ने अपने किरदार को काफी मुश्किल बताया। एक्टर का कहना है कि उनके लिए ये किरदार निभाना काफी मुश्किल था।
कब और कहां रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म में श्रेया चौधरी ज़ारा की भूमिका निभा रही हैं, जो अमय की गर्लफ्रेंड है। उनका किरदार एक स्वतंत्र और आत्मनिर्भर महिला का है, जो अमय को अपने पिता के साथ अपने मतभेदों का सामना करने के लिए प्रेरित करती है। बात करें इसकी रिलीज डेट की तो ये 7 फरवरी से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है। अविनाश और बोमन के अलावा मूवी में श्रेया चौधरी और पूजा सरूप मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।
ED: टीना अंबानी दूसरी बार ईडी के समन पर नहीं हुईं पेश, अमेरिका से जुड़ी संपत्ति को लेकर होनी है पूछताछ
आवारा कुत्तों के मुद्दे पर विधानसभा में जोरदार हंगामा, “कुत्तों के प्रभारी हैं” कैलाश विजयवर्गीय
बजट से पहले सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस
इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार 11 किमी लंबा ट्रैक तैयार, संचालन की तैयारी तेज
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा