अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार, दो की मौत और दो लोग घायल
सीहोर: जिले के बुधनी के बांद्राबांध में एक तेज रफ्तार कार पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए. हादसे के बाद बुधनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नर्मदापुरम अस्पताल पहुंचाया. जानकारी के मुताबिक सुबह चार बजे हुए इस सड़क हादसे की सूचना कई राहगीरों ने पुलिस को दी. शाहगंज थाना और बुधनी थाना पुलिस के बीच क्षेत्र को लेकर असमंजस की स्थिति रही. वरिष्ठ अधिकारियों ने जब घटना की जानकारी ली तो पता चला कि घटना स्थल बुधनी थाना क्षेत्र में है।
बताया गया है कि बुधनी के बांद्राबांध में सुबह चार बजे एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई. जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो अन्य घायल हैं. घायलों का नर्मदापुरम में इलाज चल रहा है. मामले में बुधनी थाना प्रभारी चैन सिंह ने बताया कि घटना देर रात की है. तेज रफ्तार से जा रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और दो लोग घायल हैं। घायलों को तत्काल नर्मदापुरम भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान जतिन चौहान और वैभव साहू के रूप में हुई है। एसडीओपी शशांक गुर्जर ने बताया कि यह हादसा बुधनी थाना क्षेत्र में हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, घायलों को नर्मदापुरम अस्पताल भेजा गया है।
सदियों पुरानी युवती की कब्र बनी शोध का केंद्र, वैज्ञानिकों ने किए चौंकाने वाले खुलासे
Nestle India का शानदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में नेट प्रॉफिट 48% बढ़ा
ममता का दर्दनाक अंजाम, जिन बेटों के लिए मां-बाप ने मांगी लंबी उम्र, उन्हीं ने छीन ली उनकी जिंदगी
छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में बोले नसीरुद्दीन शाह, दिल्ली पुलिस को लेकर दिया विवादित बयान
शरद पवार-सुप्रिया सुले की पीएम मोदी से मुलाकात, राजनीतिक अटकलों का दौर शुरू
अफगानिस्तान में भारी तबाही, बाढ़ से 20 की मौत; सैकड़ों लोग प्रभावित
महज 18 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा, 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग' एक्ट्रेस केली हॉटल का निधन
शारदा नदी का जलस्तर बढ़ते ही लखीमपुर खीरी में बाढ़ का संकट, कई गांवों का संपर्क कटा
T20 सीरीज से पहले पिच का पूरा विश्लेषण, हरारे में बल्लेबाजों या स्पिनर्स में किसका रहेगा दबदबा?