गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी ने रामलला के दरबार में लगाई हाजिरी
गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह मंगलवार को अयोध्या पहुंची। उन्होंने हनुमानगढ़ी व रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई।
रामलला के दरबार में दर्शन-पूजन के दौरान पुजारियों ने उनका स्वागत किया और प्रसाद भी दिया। हनुमानगढ़ी में उन्होंने हनुमान जी महाराज की आरती उतारी। संत हेमंत दास ने हनुमानगढ़ी में उनका स्वागत किया।
रामनगरी की सबसे बड़ी परियोजना शुरू
पांच जिलों से होकर गुजरने वाले 84 कोसी परिक्रमा पथ को विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। इस परिक्रमा पथ के विकसित होने से आस-पास के जिलों से रामनगरी का जुड़ाव हो सकेगा और पर्यटन व रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। परिक्रमा पथ के लिए 11 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। अयोध्या की इस सबसे बड़ी परियोजना पर जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है। करीब 7400 करोड़ की लागत से यह पथ बनकर तैयार होगा। आवंटित की गई 11 करोड़ रुपये की धनराशि परिक्रमा पथ की जमीन खरीदने के लिए है।
परिक्रमा के शुरुआती स्थल बस्ती के मखौड़ा से जिले के सारपुर, सारपुर से गोसाईगंज, गोसाईगंज से बीकापुर और बीकापुर से पटरंगा के बीच बनने वाले परिक्रमा मार्ग का टेंडर जारी कर दिया गया है। 84 कोसी परिक्रमा पथ बस्ती जिले के मखौड़ा धाम से शुरू होती है। यह अयोध्या, अंबेडकर नगर, बाराबंकी, गोंडा जिले के विभिन्न स्थलों से होते हुए फिर मखौड़ा धाम में समाप्त होती है। इसकी लंबाई 231.15 किलोमीटर है।
परिक्रमा पथ बनने से पांच जिलों के ग्रामीण क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा। इससे इन जिलों में रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। देश- विदेश से आने वाले लोगों में अवध की संस्कृति का विस्तार होगा। भूमि एवं अध्याप्ति अधिकारी एके त्रिपाठी ने बताया कि जमीन खरीद की कार्रवाई शुरू की जा चुकी है। इसके लिए लगभग 11 करोड़ रुपये का आवंटन प्राप्त हुआ है। जमीन के लिए नोटिस भेजी जा रही है।
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज