बढ़ती आतंकी घटनाओं को लेकर गृहमंत्री ने की अधिकारियों के साथ बैठक
जम्मू। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पिछले कुछ समय से बढ़ती आतंकी घटनाओं को लेकर शाह ने सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बातचीत की और फीडबैक लिया।
गौरतलब है कि सोमवार को आतंकवादियों ने टी़ए़ के सेवानिवृत्त कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी थी जबकि परिवार के दो अन्य लोग घायल हो गए थे। अमित शाह ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर में आतंकी निरोधी अभियानों को लेकर सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस, सी़आरपी़एफ एवं अन्य बलों समेत सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ जम्मू कश्मीर के हालात पर चर्चा की। इससे पहले 19 दिसम्बर को हुई बैठक में उन्होंने निर्देश दिया था कि सभी सुरक्षाबल आपस में तालमेल और समन्वय कायम कर आतंकियों को ढेर करने के लिए अभियान चलाएं।
पिछले कुछ समय से रियासी, डोडा, किश्तवाड़, कठुआ, जम्मू और राजौरी जिलों में आतंकी घटनाएं बढ़ी हैं जिसने सुरक्षा एजेंसियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसी के मद्देनजर सुरक्षाबलों ने इन जिलों में तलाशी अभियान तेज कर दिया है ताकि आतंकवादियों का सफाया किया जा सके। गौरतलब है कि आगामी मार्च-अप्रैल में पंचायत चुनावों की घोषणा हो सकती है और दो विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव भी होना है।
सूत्रों के मुताबिक जून में वार्षिक अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले चुनाव आयोग की कोशिश है कि पंचायत चुनाव करवाए जाएं। पंचायत चुनावों को लेकर मतदाता सूचियों में संशोधन चल रहा है और अब अंतिम प्रकाशन किया जाएगा जिसमें नए युवा मतदाताओं को भी जोड़ा गया है। इसके चलते जम्मू कश्मीर के हालात को लेकर गृहमंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की।
शांति बनाए रखने के लिए BJP को रोकना जरूरी: ममता बनर्जी का चुनावी बयान, एकता की अपील
त्वचा हो ठंडी और दमकती, ये 5 मिनट के फेस पैक आजमाएं
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार्दिक नहीं, सूर्यकुमार संभाल रहे कप्तानी
Rahul Gandhi का केंद्र पर हमला, चीनी CCTV और AI प्लेटफॉर्म पर उठाए सवाल
केतली से बने टेस्टी डिश, 7 रेसिपी जो आप मिस नहीं कर सकते
बंगाल में सियासी पारा चढ़ा: ममता बनर्जी ने NIA पर लगाए गंभीर आरोप
मटर पनीर और नान को एयर फ्रायर में बनाने की ट्रिक
DGP अरुण देव गौतम का बड़ा बयान: नक्सलियों का कोई हथियारबंद दस्ता नहीं बचा
जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा घोटाला, बिना सामान करोड़ों का भुगतान
Mhow में कुत्ते का आतंक, CCTV में कैद हमला; 5 लोग घायल