ICC ने इस टी20 लीग को लिस्ट-ए का दिया दर्जा
नई दिल्ली। अमेरिका में खेली जाने वाली टी20 क्रिकेट लीग MLC (मेजर क्रिकेट लीग) को आईसीसी ने लिस्ट-ए की श्रेणी का दर्जा दे दिया है। आईसीसी ने यह कदम अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए उठाया है। MLC के दूसरे सीजन से पहले आईसीसी ने यह घोषणा की है। MLC के पहले सीजन में छह टीमों ने हिस्सा लिया था।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का यह निर्णय MLC के दूसरे सीजन और अमेरिका में क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजन टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी से एक सप्ताह पहले आया है। ICC के इस कदम से MLC आधिकारिक टी20 लीग और अमेरिका का पहला विश्व स्तरीय घरेलू टूर्नामेंट बन गया है। इसका दूसरा सीजन टी20 वर्ल्ड कप के बाद 5 जुलाई से खेला जाएगा।
हर आंकड़े को मिलेगी आधिकारिक पहचान
एमएलसी ने एक बयान में कहा, अब, प्रत्येक शतक, अर्धशतक, पांच विकेट, रन आउट, जीत, हार और चैंपियनशिप को मैच को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रारूप में दर्ज किया जाएगा। साथ ही हर एक आंकड़े को आधिकारिक रूप से गिना जाएगा।
सीईओ ने की थी बड़ी घोषणा
बता दें एमएलसी को आधिकारिक दर्जा मिलने का अर्थ है कि इससे स्थानीय अमेरिकी खिलाड़ियों और खेल के उभरते सितारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही देश में घरेलू प्रतिभाओं के विकास को बढ़ावा मिलेगा। एमएलसी के सीईओ विजय श्रीनिवासन ने हाल ही में टूर्नामेंट को 2023 में 19 मैच से बढ़ाकर 2025 तक 34 मैच तक करने की घोषणा की थी।
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
झारखंड बिजली दरें: 28 फरवरी को तय होगा आपके घर का बजट! जानें कितना महंगा होने वाला है यूनिट रेट
झारखंड : रांची स्मार्ट मीटर अलर्ट: 4000 घरों को मिला भारी-भरकम बिजली बिल का झटका! कहीं आपकी लिस्ट में तो नहीं पुराना बकाया?
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस