नोएडा में चार साथियों संग मिलकर कैब चालक से की मारपीट
नोएडा । बिसरख थाना क्षेत्र के गौर सिटी में दो अगस्त की रात महिला सवारी छोड़ने आए कैब चालक ने दारोगा और उसके चार साथियों पर मारपीट करके सात हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है। स्थानीय पुलिस चौकी पर सुनवाई नहीं होने पर तीन दिन बाद पुलिस आयुक्त से शिकायत की है। बड़ौत बागपत के राकेश तोमर कैब चलाते हैं। दो अगस्त की रात करीब एक बजे वह पंचशील विहार, दिल्ली से महिला सवारी को छोड़ने गौर सिटी, इलेवन एवेन्यू आए। उनका आरोप है कि दो कारों से पांच लोग उनके पास आए। उन्हें नीचे उतारकर अभद्रता की। उनमें से एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में था। वह लोग उन्हें और महिला सवारी को अपनी गाड़ी में बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गए। उनके साथ मारपीट करके सात हजार रुपये छीन लिए। खर्चे का पैसा नहीं होने की बात करने पर पांच सौ रुपये वापस देकर भगा दिया। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी शिकायत की। मौके पर पहुंची ने पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। पता चला कि वर्दी पहने पुलिसकर्मी गौर सिटी एक पर तैनात दारोगा है। अन्य अज्ञात व्यक्ति हैं। उन्होंने पुलिस चौकी पहुंचकर लिखित शिकायत दी। राकेश तोमर का आरोप है कि घटना से महिला सवारी बहुत डर गई। उन्होंने कहा कि वारदात में दारोगा का शामिल होना बहुत ही गंभीर है। पुलिस को रक्षक माना जाता है, यदि वही भक्षक बन जाएगी, तो लोगों की बदमाशों से रक्षा कौन करेगा। मामले में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय राजीव कुमार ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
Acquisition: नाभा पवार का अधिग्रहण करेगी टोरेंट पावर, इतने करोड़ में एलएंडटी की इकाई से डील तय
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी