भारत-चीन के बीच 10 नवंबर से फिर रोजाना उड़ान भरेगी इंडिगो की सीधी फ्लाइट
नई दिल्ली। भारत और चीन (India and China) के बीच सीधी फ्लाइट (Direct flights) एक बार फिर से शुरू होने वाली है। इंडिगो (Indigo.) ने दिल्ली और चीन के ग्वांगझोउ के बीच 10 नवंबर से रोजाना सीधी उड़ानों की शुरुआत की घोषणा की है। इंडिगो के एयरबस A320 विमान से यह यात्रा तय होगी। विदेश मंत्रालय की ओर से भारत और चीन के बीच सीधी उड़ानों के फिर से शुरू होने की पुष्टि के बाद यह घोषणा की गई। कोरोना महामारी (Corona pandemic) और डोकलाम विवाद (Doklam dispute) के कारण सीधी फ्लाइट को रोक दिया गया था। चीनी दूतावास के प्रवक्ता ने भी दोनों देशों के बीच उड़ानों के फिर से शुरू होने की पुष्टि की है।
इंडिगो ने कहा कि यह कोविड-19 महामारी के बाद भारत और चीन के बीच उड़ानें फिर से शुरू करने वाली पहली एयरलाइनों में से एक है। इससे पहले, इंडिगो ने 26 अक्टूबर से कोलकाता और ग्वांगझोउ के बीच फ्लाइट की घोषणा की थी। इंडिगो के ग्लोबल सेल्स हेड विनय मल्होत्रा ने कहा, ‘हमें कोलकाता से हाल ही में शुरू हुए मार्ग के अलावा दिल्ली और ग्वांगझोउ के बीच रोजाना सीधी उड़ानों के साथ चीन के लिए कनेक्टिविटी बढ़ाने की खुशी है। दुनिया के 2 सबसे अधिक आबादी वाले देशों के बीच यह बहाली सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आर्थिक सहयोग के लिए अपार संभावनाएं लाएगी।’
जानें विमान के आने-जाने की टाइमिंग
एयरलाइन के अनुसार, दिल्ली से उड़ान रात 9:45 बजे प्रस्थान करेगी और ग्वांगझोउ में सुबह 4:40 बजे पहुंचेगी। ग्वांगझोउ से वापसी उड़ान सुबह 5:50 बजे प्रस्थान करेगी और दिल्ली में सुबह 10:10 बजे पहुंचेगी। इस मार्ग के लिए टिकट अब इंडिगो की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा, इंडिगो ने 20 दिसंबर से दिल्ली और हनोई के बीच रोजाना सीधी उड़ानों की शुरुआत की भी घोषणा की। इस मार्ग पर एयरलाइन एयरबस A320 विमान ऑपरेट करेगा, जो नई दिल्ली को दक्षिण-पूर्व एशिया के सांस्कृतिक और व्यावसायिक स्थलों में से एक से जोड़ेगा। इंडिगो पहले से ही कोलकाता और हनोई के साथ-साथ हो ची मिन्ह सिटी के बीच 14 साप्ताहिक उड़ानें संचालित करता है।
क्या Rohit Shetty को हो रहा है अपनी फिल्मों पर पछतावा? क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
हुबली में ‘लव जिहाद’ विवाद: परिजनों के खिलाफ ही दर्ज हुई FIR
नासिक में बड़ा खुलासा: चोरी की शिकायत ने खोला यौन शोषण का सनसनीखेज मामला
मुर्शिदाबाद में अधीर रंजन चौधरी पर हमला: कांग्रेस ने TMC पर लगाए गंभीर आरोप
महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा, दोनों पक्षों में मारपीट
सिस्टम से परेशान दिव्यांग का खौफनाक कदम, प्रशासन पर आरोप
दादी की अंतिम विदाई में डूबे 4 पोते, मातम में बदला माहौल
असम में CM योगी का हमला: जनसभा में कांग्रेस-UDF पर साधा निशाना
क्या ‘वाराणसी’ की शूटिंग के लिए निकलीं Priyanka Chopra? हैदराबाद से शेयर की झलक