बिहार में सारण लोकसभा सीट पर चुनावी जंग हुई रोचक
बिहार की सारण सीट 2024 के लोकसभा चुनाव की सबसे हॉट सीटों में से एक मानी जा रही है। सारण में पांचवे चरण के तहत 20 मई को वोटिंग हुई थी। यहां के निवर्तमान सांसद राजीव प्रताप रूडी हैं। भाजपा ने एक बार फिर राजीव प्रताप रूडी को यहां से अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, आइएनडीआइए से राजद ने लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य को मैदान में उतार है। दोनों के बीच कड़ी टक्कर है। सारण उन सीटों में से एक है, जिनपर पूरे देश की निगाह है।
सारण लोकसभा सीट का ताजा अपटेड
सारण में रोहिणी आचार्य फिलहाल 244 वोट से आगे चल रही हैं। वहीं, भाजपा के राजीव प्रताप रूडी पीछे हैं। इससे पहले रूडी 297 वोट से आगे चल रहे थे।
2009 में हुआ था परिसीमन
बता दें कि छपरा लोकसभा सीट का अधिकांश हिस्सा नए परिसीमन के बाद 2009 के चुनाव से सारण संसदीय क्षेत्र में आ गया है। 2007 के परिसीमन में छपरा लोकसभा नाम को विलोपित कर दिया गया। यहां से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और राजीव प्रताप रूडी चार-चार बार सांसद रह चुके हैं। लेकिन, जीत की हैट्रिक कांग्रेस के रामशेखर प्रसाद सिंह ही अबतक लगा पाए हैं।
भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी इस बार जीत जाते हैं तो यह उनकी हैट्रिक होगी। 1977 में लालू प्रसाद यादव यहां से लोकसभा में पहुंचे थे। इस बार लालू प्रसाद की पुत्री डॉ. रोहिणी आचार्य और रूडी मैदान में पसीना बहा रहे हैं। यहां पांचवें चरण में मतदान होना है, लेकिन पारा अभी से चढ़ा हुआ है।
भाजपा के दो और राजद के चार विधायक
सारण लोकसभा क्षेत्र में छह विधानसभा सीटें हैं। इनमें दो पर भाजपा तो चार पर राजद का कब्जा है। भाजपा के खाते में छपरा सदर एवं अमनौर विधानसभा क्षेत्र है। छपरा डॉ. सीएन गुप्ता और अमनौर से कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मंटू विधायक हैं। वहीं, राजद के मढ़ौरा से पूर्व मंत्री जितेंद्र कुमार राय, गड़खा से पूर्व मंत्री सुरेंद्र राम, सोनपुर से डॉ. रामानुज प्रसाद एवं परसा से छोटेलाल राय विधायक हैं। संख्या के लिहाज से इस सीट पर यादव और राजपूत मतदाता अधिक हैं। अतिपिछड़ा मतदाताओं की भूमिका हार-जीत में निर्णायक मानी जाती है।
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी