क्या आपका Digestion भी है खराब
नई दिल्ली। कई बार हमारे खाने में फाइबर की कमी और हाइड्रेशन की कमी भी अपच का कारण बनती है और हमारी पाचन प्रणाली को खराब करती है। ऐसे में हमें खुद के लिए संतुलित डाइट प्लान को तैयार करना चाहिए और फिर उसे अपनी थाली का हिस्सा भी बनाना चाहिए। हमारी लाइफस्टाइल से जुड़ी आदतें भी डाइजेशन को काफी प्रभावित करती है। फास्ट फूड,स्ट्रीट फूड, और अनहेल्दी ऑयली फूड्स पाचन को बुरी तरह प्रभावित करते हैं।
इन फूड्स को कभी कभार खाने में कोई बुराई नहीं, लेकिन डेली रूटीन में इसे खाना हमारे पाचन शक्ति को खराब करने जैसा ही होगा। अगर आपका डाइजेस्टिव सिस्टम खराब है, तो ऐसे में कुछ फूड्स ऐसे हैं, जिन्हें आपको नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं हमारी डेली डाइट में किन फूड्स को शामिल नहीं करना चाहिए-
डेयरी प्रोडक्ट्स
डेयरी प्रोडक्ट्स देर से पचने वाले प्रोडक्ट्स होते हैं और अगर आपका डाइजेस्टिव सिस्टम खराब है, तो आपको इनसे बचना चाहिए। ऐसे में दूध,पनीर, छेना, खोवा,देसी घी, जैसी चीजें खाने से परहेज करें।
खट्टे फलों के सेवन से बचें
खट्टे फलों को खाने से बचें क्योंकि इनमें मौजूद एसिड पाचन संबंधित प्रॉब्लम को बढ़ाने वाला होता है। इसलिए नींबू, टमाटर, संतरा, मुसम्मी जैसे फलों को खाने से बचें।
ऑयली फूड्स से परहेज करें
बहुत ज्यादा तला भुना खाना एसिडिटी और कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने वाला ही होता है। इसलिए अगर आपका डाइजेस्टिव सिस्टम खराब रहता है, तो इन्हें खाने से बचें।
प्रोसेस्ड(पहले से बनाए गए)फूड खाने से बचें
डाइजेस्टिव सिस्टम को सही रखने के लिए प्रोसेस्ड फूड जैसे, चिप्स कुरकुरे, नमकीन को खाने से बचें। इनमे मौजूद लैंटोज, आर्टिफिशियल कलर नुकसान देह होते हैं, जो कब्ज और एसिडिटी की समस्या पैदा करते हैं।
चाय कॉफी और अल्कोहल को कहें बाय
कैफीन युक्त चाय या कॉफी पीने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे गैस की समस्या पैदा होती है। शराब को तो हाथ भी नहीं लगाना चाहिए। ये न सिर्फ कई हेल्थ प्रॉब्लम पैदा करता है, बल्कि अपच का कारण भी बनता है।
स्पाइसी फूड्स न खाएं
खूब मसालेदार,तेज, चटपटी चीजों को खाने से परहेज करें। ये हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम को और अधिक खराब कर सकते हैं।
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान