जान्हवी कपूर गुड़ी पड़वा के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचीं
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री जान्हवी कपूर अपनी खूब लाइमलाइट में बनी रहती हैं। हाल ही में जान्हवी कपूर को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में देखा गया है। अभिनेत्री गुड़ी पड़वा के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंची हैं। इस दौरान वह सिंपल सूट में नजर आईं। सफेद रंग के सूट में वह बेहद खूबसूरत लग रहीं। इस दौरान वे बिना मेकअप में दिखाई दीं।
मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचीं जान्हवी कपूर भक्ति में डूबी नजर आईं। आज मंगलवार को उनके इस दौरान का वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं। अभिनेत्री की इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
जान्हवी कपूर के इस दौरान उनकी टीम और सुरक्षाकर्मी भी शामिल थे। मंदिर के अंदर और बाहर जाते समय जान्हवी ने कैमरे से दूरी बनाए रखी। उन्होंने इस दौरान कोई तस्वीरें नहीं करवाईं। उनकी इस दौरान की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। अभिनेत्री अक्सर भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए दर्शन करने के लिए मंदिर जाती रहती हैं।
अपने जन्मदिन के मौके पर भी वह शिखर पहाड़िया और सबसे अच्छे दोस्त ओरी के साथ तिरुपति मंदिर के दर्शन करने पहुंची थीं। इस दौरान तीनों ने साथ में अभिनेत्री का जन्मदिन मनाया था। ओरी ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें जान्हवी घुटनों के बल सीढ़ियां चढ़ती नजर आ रही थीं। फैंस को उनका ये वीडियो खूब पसंद आया था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर इन दिनों अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। पिछले महीने यह पुष्टि हुई थी कि जान्हवी राम चरण की आगामी फिल्म में नजर आएंगी। इसके बाद वह अपने पिता बोनी कपूर के साथ हैदराबाद राम चरण के आवास पर गई थीं। इसके अलावा वह जल्द ही देवरा में नजर आएंगी। उनके पास बॉलीवुड फिल्म मिस्टर और मिसेज माही और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी भी पाइपलाइन में हैं।
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
होली पर घर जाना हुआ आसान! जयनगर-गोरखपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, फ्लाइट के महंगे टिकटों से मिली बड़ी राहत
धनबाद में SSC MTS परीक्षा में नकल कांड, सेंटर मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
मैक्सीजोन स्कैम का 'मास्टरमाइंड' दंपती बेनकाब: 21 बैंक खातों में खपाए 521 करोड़, ED की चार्जशीट से मंचा हड़कंप
मौसम का दोहरा खेल: पहले कड़ाके की ठंड की वापसी, फिर सीधे 28°C पहुंचेगा तापमान; जानें आपके शहर का हाल
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल