झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया
झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे। राष्ट्रपति भवन ने इसकी जानकारी दी हैं। राधाकृष्णन रमेश बैस की जगह लेंगे, जो 18 फरवरी 2023 से राज्यपाल हैं। झारखंड में सीपी राधाकृष्णन की जगह बीजेपी के वरिष्ठ नेता संतोष कुमार गंगवार को राज्यपाल नियुक्त किया गया हैं। राष्ट्रपति भवन ने शनिवार रात कई राज्यों के लिए राज्यपालों की नियुक्तियों की घोषणा की।
सीपी राधाकृष्णन की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब राज्य में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। राधाकृष्णन लंबे समय तक बीजेपी के सदस्य रहे। वो दो बार तमिलनाडु की कोयंबटूर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए। वो तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। राधाकृष्णन 1998 और 1999 के लोकसभा चुनाव में जीते थे। उन्हें बीजेपी ने 2014 और 2019 के चुनाव में भी उम्मीदवार बनाया, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वो 18 फरवरी 2023 को झारखंड के राज्यपाल बने।
नई नियुक्तियों की सूचि
- सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
- लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया।
- गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया। आचार्य ने कटारिया का स्थान लिया हैं।
- कटारिया को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया गया हैं।
- हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
- जिष्णु देव वर्मा तेलंगाना के राज्यपाल होंगे।
- ओम प्रकाश माथुर सिक्किम के नए राज्यपाल होंगे।
- रमेन डेका छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
- सी एच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
- कैलाशनाथन को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।
राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि ये सभी नियुक्तियों उनके कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी।
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज