झारखंड जैक बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मंगलवार को इंटरमीडिएट आर्टस, काॅमर्स और साइंस का रिजल्ट जारी कर दिया। तीनों संकायों में रांची की छात्राएं स्टेट टाॅपर रहीं। झारखंड जैक बोर्ड के इतिहास में पहली बार रहा है कि इंटरमीडिएट के तीनों संकाय का रिजल्ट एक साथ प्रकाशित किया गया।
इन छात्राओं ने किया टॉप
इस बार गवर्मेंट हाई स्कूल, कांके की छात्रा जीनत परवीन 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आर्टस में, उर्सुलाइन कान्वेंट, रांची की स्नेहा 98.02 प्रतिशत अंक के साथ साइंस में और उर्सुलाइन कान्वेंट, रांची की प्रतिभा साहा को 94.8 प्रतिशत अंक हासिल स्टेट टाॅपर रहीं।
तीनों संकायों में इतने विद्यार्थी हुए सफल
साइंस में 72.70 प्रतिशत, कामर्स में 90.60 प्रतिशत और आर्ट् में 93.16 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहें। साइंस और आर्टस में पिछले वर्ष की तुलना में गिरावट दर्ज हुई है। साइंस में आठ प्रतिशत और आर्ट् में 2.7 प्रतिशत कम विद्यार्थी ही परीक्षा में सफल हुए हैं।
कॉमर्स के बच्चों ने किया अच्छा प्रदर्शन
जबकि काॅमर्स के छात्रों का रिजल्ट पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रहा है। इस वर्ष दो प्रतिशत अधिक विद्यार्थियों को सफलता मिली है।
इस वर्ष जैक ने मैट्रिक बोर्ड की तरह इंटरमीडिएट का भी रिजल्ट एक माह पूर्व जारी कर दिया। पिछले वर्ष 30 मई को रिजल्ट जारी हुआ था। ऑल ओवर रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे