केंद्र सरकार के खिलाफ जेएमएम ने निकाला चतरा में मशाल जुलूस
झारखंड की हेमंत सरकार पर ईडी के द्वारा लगातार सम्मन भेजे जाने के विरोध में चतरा में जेएमएम कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है. झामुमो जिला अध्यक्ष पंकज प्रजापति के नेतृत्व में शहर में मसाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान जेएमएम कार्यकर्ता केंद्र सरकार होश में आओ, मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी, मोदी सरकार होश में आओ सहित अन्य नारे लगा रहे थे. मशाल जुलूस पार्टी कार्यालय से निकलकर शहर का भ्रमण करते हुए केसरी चौक पहुंची. यहां केंद्र सरकार और ईडी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाज की.
जिला अध्यक्ष पंकज प्रजापति ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार को केंद्र सरकार पचा नहीं पा रही है. आदिवासी मुख्यमंत्री रास नहीं आ रहे हैं. यही कारण है कि केंद्र सरकार लगातार केंद्रीय एजेंसी का दुरुपयोग कर रही है और झारखंड की हेमंत सरकार को लगातार परेशान कर रही है. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही रवैया रहा तो झारखंड से कोयला बाहर नहीं जाने दिया जाएगा. सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन किया जाएगा.
इससे पहले सीएम हेमंत सोरेन को ईडी की ओर से बार-बार भेजे जा रहे समन के खिलाफ शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के आह्वान पर दुमका बंद रहा. पार्टी के कार्यकर्ता सुबह से सड़कों पर उतर आए और घूम-घूम कर बाजार की दुकानों को बंद कराया. झामुमो का आरोप है कि सीएम सोरेन को केंद्र सरकार के इशारे पर जानबूझकर परेशान किया जा रहा है.
बता दें कि झारखंड में ईडी और सीएम के बीच रस्साकशी का दौर जारी है. जमीन घोटाला मामले में ईडी सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए समन पर समन भेज रही है. 9वां समन भेजने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी को सीएम आवास में पूछताछ के लिए बुलाया था. जहां उनसे 20 जनवरी को लंबी पूछताछ की गई थी. जिसके बाद ईडी ने सीएम को एक और समन भेज दिया.
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
9 साल के बच्चे ने सिंधिया को खून से लिखा पत्र
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने