कल्पना सोरेन का भाजपा पर हमला, कहा......
झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने अपने पति की गिरफ्तारी पर भारतीय जनता पार्टी और केंद्रीय एजेंसियों पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि उनके पति के गिरफ्तार होने के बाद जेएमएम और उनके परिवार को गहरा आघात लगा है। उन्होंने कहा कि झुकना हम आदिवासियों के डीएनए में नहीं है और हेमंत सोरेने अब और भी ज्यादा मजबूत होकर उभरेंगे।
‘हेमंत सोरेन को षडयंत्र के तहत जाल में फंसाया गया’
जेएमएम नेता ने कहा कि हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और अब हम हेमंत के जमानत पर बाहर आकर लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने का इंतजार कर रहे हैं। कल्पना ने कहा कि उनके पति को भाजपा ने षडयंत्र रचकर जाल में फंसाया और विपक्ष को दबाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
‘भाजपा का काम सिर्फ झूठ बोलना’
कल्पना ने ने सवाल पूछा कि जिस तरह से गरीबों, आदिवासियों और दलितों के लिए काम करने वाले विपक्ष के नेताओं को गिरफ्तार करवाया जा रहा है, उससे संविधान की रक्षा कैसे होगी? उन्होंने कहा कि भाजपा का काम सिर्फ झूठ बोलना है और इस बार झारखंड की जनता का केंद्र सरकार के खिलाफ गुस्सा साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस बार राज्य के संसाधनों को लूटने वाली भाजपा को जनता द्वारा राज्य से बाहर कर दिया जाएगा। अपने पति की गिरफ्तारी पर कल्पना सोरेन ने कहा कि आखिर किस वजह से प्रवर्तन निदेशालय द्वारा विपक्ष द्वारा शासित राज्यों में कार्रवाई की जा रही है।
‘झुकना आदिवासियों के डीएनए में नहीं’
परिवार में कथित विवाद और सीता सोरेन के पार्टी छोड़ने पर कल्पना ने कहा कि उनके परिवार में पूरी एकता है और जेएमएम से अलग होने का फैसला सीता सोरेन का ही था। 48 वर्षीय जेएमएम नेता ने कहा कि उन्हें राजनीति कभी भी पसंद नहीं रही, लेकिन परिस्थितियों ने उन्हें इसमें धकेल दिया। उन्होंने कहा कि वह अन्याय और तानाशाही ताकतों के खिलाफ लड़ेंगी क्योंकि झुकना आदिवासियों के डीएनए में नहीं है और इसी वजह से हेमंत सोरेन ने अपने मूल्यों से समझौता करने के बजाय जेल जाना पसंद किया।
‘हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित थी’
कल्पना के आगे कहा कि ईडी द्वारा हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित थी क्योंकि भाजपा उन्हें अपने साथ शामिल करने की योजना बना रही थी। उन्होंने आगे कहा कि हेमंत की गिरफ्तारी केंद्र सरकार द्वारा उन्हें अपमानित करने की योजना का हिस्सा है, इसलिए इसका करारा जवाब मिलेगा। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में 31 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था।
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?