कल्पना सोरेन का बड़ा दावा; झारखंडियों से कर दी भावुक अपील
पतना (साहिबगंज)। झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना मुर्मू सोरेन ने गुरुवार को राजमहल संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी विजय कुमार हांसदा के पक्ष में पतना के आठगवां फुटबाल मैदान में अंतिम चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने केंद्र की मोदी सरकार से झारखंड का अधिकार मांगा था, इसलिए उन्हें साजिश के तहत जेल भेज दिया गया। झारखंडियों के स्वाभिमान की रक्षा के लिए हेमंत सोरेन ने जेल जाने से भी परहेज नहीं किया।
कल्पना ने कहा कि जब से झारखंड में गठबंधन की सरकार बनी, उसके साथ केंद्र ने सौतेला व्यवहार किया। इसका जवाब एक जून को आप सभी जनता को अपने वोट से देना है।
उन्होंने कहा कि वोट की शक्ति सबसे बड़ी शक्ति है, जो भारत के संविधान से मिली है। डा भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखित संविधान से देश चलता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा वाले संविधान बदलने की साजिश रच रहे हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा वाले सिर्फ वोट के समय ही आदिवासियों की चिंता करते हैं। वोट लेने के बाद कभी आपको देखने तक नहीं आते।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने झारखंड के 11 लाख राशन कार्ड को डिलीट किया। बदले में आपके हेमंत सोरेन की सरकार ने 20 लाख नए हरे राशन कार्ड लोगों को दिया।
उन्होंने आगे कहा कि झारखंड में पीएम आवास की आवंटित राशि को भाजपा शासित राज्य में दे दिया गया। बदले में आपके हेमंत सरकार ने तीन कमरे वाले 20 लाख अबुआ आवास लोगों को दिया। 36 लाख लोगों को सर्वजन पेंशन योजना से जोड़ा गया। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना की राशि 25 करोड़ रुपया से बढ़ाकर 500 करोड़ कर दिया गया है ताकि यहां के युवक को रोजगार करने के लिए दर दर भटकना न पड़े।
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
‘चोले’ से नहीं, वाणी से पहचान – अखिलेश यादव का तंज
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
हर मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही हो निस्तारण – योगी आदित्यनाथ
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट