प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल-मान ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
बठिंडा। पंजाब में चुनाव प्रचार के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान केजरीवाल ने बीते दिन केंद्रीय मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी पंजाब के लोगों को डराने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने कहा कि आप पंजाब के लोगों को ED भेजकर डराओगे? कितना दाम लगाओगे पंजाबियों का? आप पंजाब की सरकार कैसे गिराओगे? ऐसा क्या षडयंत्र रच रहे हैं आप? आप की पार्टी के पास केवल तीन विधायक हैं। जबकि आम आदमी पार्टी के 92 विधायक हैं। क्या तिगड़म लगाएंगे आप?
केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी पंजाब में फ्री बिजली को खत्म करना चाहती है। उन्होंने पंजाब के लोगों से कहा कि अगर आप फ्री बिजली जारी रखना चाहते हो तो 13 की 13 सीटों पर 'आप' को जिताएं।
जमानत याचिका पर क्या बोले केजरीवाल?
केजरीवाल ने कहा, 'मैंने 7 दिन का समय मांगा ताकि मैं एक सप्ताह के भीतर अपने सभी टेस्ट करवा सकूं। अगर किसी व्यक्ति का वजन बिना किसी कारण के एक महीने में 7 किलो गिर जाता है, तो यह एक बहुत ही गंभीर समस्या है। इसलिए डॉक्टरों ने कई टेस्ट बताए थे। अगर सारे टेस्ट हो जाएं तो कम से कम पता चल जाएगा कि अंदर कोई गंभीर बीमारी चल रही है या नहीं।'
पंजाबियों को डराने की कोशिश- मान
वहीं, सीएम मान ने कहा कि देश में पंजाबियों ने सबसे अधिक कुर्बानियां दी हैं और ये लोग यहां पंजाब में आकर सभी को डराने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ये लोग कहते हैं पंजाब की सरकार तोड़ेंगे। तो मैं बता दूं कि बीजेपी इस बार शून्य पर ही सिमट जाएगी। आप पार्टी यहां अच्छे मार्जिन के साथ जीती है। ऐसे कैसे कोई आकर सरकार तोड़ देगा।
मान ने कहा, 'बीजेपी सभी विपक्षी दलों को जेल में भेजकर बोलती है हमारे साथ चुनाव लड़ो। ये लोग मेरे ऊपर सवाल उठा रहे हैं कि मैं केजरीवाल से जेल में मिलने क्यों गया? ये हमारी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं, मैं क्यों नहीं मिलने जाऊंगा।' मान ने आरोप लगाए कि बीजेपी ने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का राजनीतिक करियर खत्म कर दिया।
बजट खत्म, काम अधूरा — भोपाल सहित 7 स्मार्ट सिटी जिलों में सवाल
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा