किरोड़ीलाल मीणा ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा
डॉ. गायत्री✍🏻.....
राजस्थान की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान की भजनलाल सरकार के कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लोकसभा चुनाव में दौसा सीट पर हुई हार के बाद किरोड़ीलाल मीणा ने इस्तीफा देने के कयास शुरू हो गए थे। किरोड़ीलाल मीणा ने खुद इसका खुलासा किया है। किरोड़ी लाल ने कहा कि सभी सरकारी सुविधाओं से दूरी बना ली है। मैंने पहले ही जनता के बीच एलान कर दिया था।
गौरतलब है कि टोंक में सीएम भजनलाल शर्मा की मौजदगी में डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा था कि अगर कोई 5 वर्ष में सुखबीर जौनापुरिया को पराजित करने वाले हरीश मीणा के मोबाइल नंबर और ठिकाना भी कोई बता दे तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। किरोड़ी लाल मीणा ने जौनापुरिया के लिए कहा कि वे सांसद रहे और 10 साल तक आपकी खूब सेवा की, लेकिन आपने पता नहीं किन लोगों के बहकावे में आकर उन्हें हरवा दिया। डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि बहुत जल्द ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व मे पीएचईडी मंत्री हर घर तक पीने का पानी पहुंचाने वाले हैं। मंत्री हीरालाल नागर का ऊर्जा विभाग भी अगले डेढ़ वर्ष में इस तरह की व्यवस्था कर देगा कि किसानों को चौबीसों घंटे बिजली मिल सकेगी।
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त
दिल्ली में आज से AI Impact Summit 2026 की शुरुआत
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत, एसडीएम पर मारपीट का आरोप