हस्तरेखा से जानें कब आएगा धन
आपके हाथ की रेखाएं भी काफी कुछ बताती हैं। ज्योतिष और हस्तरेखा के अनुसार रेखाएं यह भी बताती हैं कि वह धनवान बनेगा या नहीं। इस बात में कुछ सच्चाई तो है कि आपके हाथ की लकीरें आपकी किस्मत का हाल बताती हैं। इन लकीरों में किस्मत से जुड़े कई रहस्य निहित रहते हैं। ज्यादातर लोग यही जानना चाहते हैं कि उनके जीवन में धन की क्या स्थिति रहेगी। आज हम आपको हाथ की रेखाओं से जुड़े उन संकेतों के बारे में बताएंगे जिनसे जीवन में धन की स्थिति के बारे में पता चलता है।
अचानक मिलता है लाभ
यदि आपकी हथेली भारी और उंगलियों का आधार एकसमान होता है, साथ ही भाग्यरेखा एक से अधिक हो तो यह भाग्य में एक से अधिक धन प्राप्ति के साधन और लाभ का संकेत देता है। ऐसे व्यक्तियों को अचानक लाभ मिलता है।
व्यवसाय में होता है नाम
किसी मनुष्य की भाग्य रेखा हथेली में मोटी से पतली होती प्रतीत हो और जीवन रेखा गोल और शनि पर्वत ऊंचा हो तो व्यक्ति व्यवसाय में खूब पैसा अर्जित करता है और धनवान रहता है।
पैतृक संपत्ति से होता है लाभ
यदि किसी व्यक्ति की जीवन रेखा के साथ मंगल रेखा चल रही हो और हथेली भारी हो तो यह इस बात का संकेत है कि वह व्यक्ति करोड़पति बन सकता है। साथ ही ऐसे व्यक्ति को अपनी पुश्तैनी संपत्ति से भी बड़ा लाभ मिलता है।
विदेश में मिल सकता है धन
हाथ की हथेली में भाग्य रेखा अगर जीवन रेखा से दूर और चंद्र पर्वत से एक पतली रेखा निकलकर भाग्यरेखा से मिलती प्रतीत हो तो व्यक्ति विदेश में रहकर खूब धन यश कमा सकता है। ऐसे लोगों का भाग्योदय शादी के बाद होता है।
धनवान बनाती है यह रेखा
किसी व्यक्ति की हथेली में चंद्रमा से एक रेखा जाकर भाग्यरेखा से मिले लेकिन भाग्य रेखा पतली प्रतीत हो और सीधे शनि पर्वत पर खत्म हो रही तो यह आपके करोड़पति बनने की सूचक होती है।
तिल बनाता है करोड़पति
किसी व्यक्ति के हाथ की उंगलियां सीधी हो और जीवन रेखा गोल आकार में हो साथ ही शुक्र पर्वत पर तिल का निशान हो तो आप निश्चित ही बहुत धन कमाएंगे।
त्रिकोण का निशान देता है यह संकेत
किसी व्यक्ति के हाथ में भाग्य रेखा, बुध रेखा और मस्तिष्क से त्रिकोण का निशान बनता हो तो वह आगे चलकर अमीर आदमी बनता है।
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज