मेहंदी में छाया Kuldeep Yadav की दुल्हन का शाही अंदाज
Kuldeep Yadav Bride Look: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वह 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त और मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ सात फेरे लेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुलदीप यादव और वंशिका की शादी मसूरी के लग्जरी होटल में होगी। इस समारोह में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ में एक भव्य रिसेप्शन रखा जाएगा, जिसमें क्रिकेट और मनोरंजन जगत की कई हस्तियां शामिल हो सकती हैं। उनकी शादी से पहले शुरू हुई प्री-वेडिंग रस्मों में मेहंदी फंक्शन की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वंशिका का शाही और एलिगेंट लुक हर किसी का ध्यान खींच रहा है। मेहंदी समारोह में वंशिका ने पारंपरिक फर्शी सलवार सेट पहनकर ऐसा अंदाज दिखाया कि सोशल मीडिया पर उनके लुक की खूब चर्चा हो रही है।
फर्शी सलवार में दिखा रॉयल अंदाज
मेहंदी समारोह के लिए वंशिका ने चैरी कलर का सिल्क वेलवेट आउटफिट चुना, जिसने उनके लुक को बेहद रॉयल और एलिगेंट बना दिया। कुर्ते पर बारीक जरदोजी, जेमस्टोन, सेक्विन, कटदाना और दबका कढ़ाई की गई थी, जिससे पूरा डिजाइन जालीदार पैटर्न में उभरकर सामने आया।
कुर्ते का डिजाइन बना लुक का हाईलाइट
वंशिका के कुर्ते को डीप V नेक डिजाइन दिया गया था, जिस पर फ्लोरल जालीदार कढ़ाई बेहद खूबसूरत लग रही थी। फुल स्लीव्स कुर्ता सेट के ऊपरी हिस्से पर जालीदार वर्क, सेंटर में पैच डिजाइन और तिरछी लाइन डिटेलिंग और बॉर्डर पर बारीक एम्ब्रॉयडरी की हुई थी। इन सबने मिलकर आउटफिट को शाही सिल्हूट दिया। कुर्ते के फ्रंट की तरह बैक पर भी यही डिजाइन दोहराया गया था।
फर्शी सलवार और दुपट्टे ने बढ़ाई खूबसूरती
कुर्ते के साथ वंशिका ने हल्की लेकिन चौड़ी घेर वाली फर्शी सलवार पहनी, जिसके हेम पर जरदोजी और सेक्विन की डिटेलिंग की गई थी। मैचिंग दुपट्टे को भी उसी तरह की कढ़ाई से सजाया गया था। वंशिका ने दुपट्टे को साइड स्टाइल में ओपन ड्रेप किया और कलाई पर हल्का सा टक कर लिया, जिससे पूरा लुक और भी स्टाइलिश नजर आया।
क्या होती है फर्शी सलवार?
फर्शी शब्द फारसी भाषा से आया है, जिसका मतलब फ्लोर होता है। सामान्य सलवार जहां टखने तक होती है, वहीं फर्शी सलवार फ्लोर लेंथ की होती है। इसका इतिहास मुगल काल से जुड़ा माना जाता है। 1970-80 के दशक में नवाबी और शाही परिवारों की महिलाएं इसे खूब पहनती थीं। आज यह पारंपरिक आउटफिट मॉडर्न फैशन के साथ फिर ट्रेंड में आ चुका है।
वंशिका के आउटफिट की कीमत
वंशिका ने डिजाइनर सुरैना चौधरी के कलेक्शन से नायरा फर्शी सलवार सेट चुना। इस आउटफिट की कीमत करीब 80,000 बताई जा रही है।
जूलरी और मेकअप ने पूरा किया लुक
वंशिका ने अपने हेवी आउटफिट के साथ जूलरी को काफी संतुलित रखा। उन्होंने हैवी ईयररिंग्स, माथे पर टीका, हाथों में चूड़ियां और रिंग और मैचिंग फुटवियर कैरी किए। हेयरस्टाइल को उन्होंने स्लीक लुक में रखा और सॉफ्ट ग्लोइंग मेकअप किया, जिससे उनका पूरा अंदाज बेहद एलिगेंट लगा।
कपल का परफेक्ट कलर को-ऑर्डिनेशन
मेहंदी फंक्शन में कुल्दीप यादव ने भी सिंपल लेकिन स्टाइलिश आउटफिट चुना, जो वंशिका के लुक को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट कर रहा था। दोनों का कलर-कोऑर्डिनेटेड कपल स्टाइल इस समारोह का मुख्य आकर्षण बन गया।
मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती
मध्य प्रदेश में UCC को मिली मंजूरी, विधानसभा से विधेयक पास; आम लोगों की जिंदगी कितनी होगी आसान?
सरकार का एक्शन: Vedanta पर अरबों रुपये की देनदारी का मामला, DGH ने भेजा नोटिस
मध्य प्रदेश विधानसभा ने UCC बिल किया पारित, समान नागरिक संहिता की ओर बड़ा कदम
पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी का धरना, प्रधान-शाह और मोदी के इस्तीफे की मांग
राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया-चेतन की कथित साजिश पर जांच
रीवा में जेल से छूटते ही दिखाई दबंगई, पुलिस ने दो बदमाशों को सिखाया सबक; 8 तमंचे बरामद
दमोह से जबलपुर मायके पहुंची महिला की फांसी से मौत, जांच शुरू