झारखंड की इस एक सीट पर अड़े लालू प्राद यादव
झारखंड में सीट शेयरिंग को लेकर सत्ताधारी गठबंधन के दलों के बीच कोई फार्मूला अंतिम मुकाम तक नहीं पहुंच रहा है। कांग्रेस सात सीटों से कम नहीं लेना चाह रही तो झामुमो को भी पांच सीटें मिलना तय है। दोनों प्रमुख दलों की आपसी सहमति एक सीट राजद को देने और एक सीट सीपीआइएमएल को देने पर बनी हुई है। इसमें राजद की जिद के कारण कोई निर्णय नहीं हो पा रहा है।
चतरा और पलामू सीट पर राजद की दावेदारी
राजद चतरा और पलामू सीट पर अपनी दावेदारी लगातार किए जा रहा है और दोनों जगहों पर उम्मीदवारों को चुनाव के लिए तैयार रहने को भी कह दिया गया है। इसके बावजूद कांग्रेस सीट छोड़ने को तैयार नहीं है। अंत में एक ही रास्ता बचा हुआ है कि कांग्रेस राजद उम्मीदवार को ही अपना सिंबल दे दे। हालांकि इसके लिए अभी निर्णय होना बाकी है।
पलामू पर अड़ी दो पार्टियां
सत्ताधारी गठबंधन में कांग्रेस की सात सीटों में से एक सीट राजद लेने के लिए जिद किए बैठा है। झामुमो और कांग्रेस राजद को चतरा सीट देने पर सहमत है, लेकिन राजद को पलामू भी चाहिए।
स्वयं लालू प्रसाद यादव भी इस निर्णय के पक्ष में है। कांग्रेस पलामू को छोड़ने के लिए तो तैयार नहीं है, लेकिन एक खेमा पलामू से राजद उम्मीदवार को उतारने के पक्ष में भी तैयार होता दिख रहा है।
इस बीच, दोनों सीटों से राजद के संभावित उम्मीदवारों ने प्रचार भी शुरू कर दिया है। चतरा से राजद कोटे के मंत्री सत्यानंद भोक्ता और पलामू से ममता भुइयां ने राजद में शामिल होने के बाद घूम-घूमकर प्रचार शुरू कर दिया है। बहरहाल, कांग्रेस और राजद के बीच इस विवाद का निपटारा होने के बाद ही सीट शेयरिंग पर अंतिम मुहर लगेगी।
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
होली पर घर जाना हुआ आसान! जयनगर-गोरखपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, फ्लाइट के महंगे टिकटों से मिली बड़ी राहत
धनबाद में SSC MTS परीक्षा में नकल कांड, सेंटर मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
मैक्सीजोन स्कैम का 'मास्टरमाइंड' दंपती बेनकाब: 21 बैंक खातों में खपाए 521 करोड़, ED की चार्जशीट से मंचा हड़कंप
मौसम का दोहरा खेल: पहले कड़ाके की ठंड की वापसी, फिर सीधे 28°C पहुंचेगा तापमान; जानें आपके शहर का हाल
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल