पेट्रोल पंप मैनेजर से करीब 14 लाख की लूट
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक पेट्रोल पंप के मैनेजर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सोमवार को नेशनल हाईवे स्थित ग्राम चिचोला के पार कार सवार तीन बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप के मैनेजर के साथ मारपीट की और 14 लाख रुपये लूट लिए। सीसीटीवी फुटेज में एक सफेद रंग की कार कैद हुई है। मामले में पुलिस नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
तीन बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
मालूम हो कि सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे घोरतलाव स्थित मारूति फ्यूल के मैनेजर राजाराम विश्नोई 14 लाख रुपये बैंक में जमा करने के लिए बाइक से राजनांदगांव निकले थे। जैसे ही वे चिचोला से लगभग पांच किमी दूर झंडातालाब-भरकाटोला के बीच स्थित एक बायो डीजल पंप के पास पहुंचे। तभी पीछे से आ रही एक ब्रेजा कार में सवार तीन लोगों ने मैनेजर पर हमला कर दिया और बैग में रखे 14 लाख से ज्यादा रकम लेकर फरार हो गए।
जांच में जुटी पुलिस
वारदात की खबर जैसे ही पुलिस तक पहुंची, नेशनल हाईवे के अलावा आसपास के प्रमुख रास्तों में नाकेबंदी कर दी गई। वहीं, आईजी दीपक झा ने पूरे मामले की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप