शराब सेल्समेन से चार लाख की लूट
लखनऊ । बेखौफ बदमाशों ने राजधानी से सटे काकोरी इलाके में बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। एक शराब कंपनी के सेल्समेन से गन पॉइंट पर तकरीबन चार लाख रुपये छीन कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से बात की है और लूट की घटना में शामिल बदमाशों को पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार शराब सेल्समेन हरिकृष्ण जिला उन्नाव के धौरा से काकोरी के भलिया शराब की दुकान पर जा रहा था। इसी बीच बाइक से आये बदमाशों ने उसे कुशमी गांव के पास ओवरटेक कर रोक लिया। सेल्समेन कुछ समझ पाता, बदमाशों ने उसपर तमंचा तान दिया। मौका पाकर बदमाशों ने सेल्समेन के पास से चार लाख 82 हजार 820 रुपये लूट लिए और फरार हो गए। पुलिस की तरफ से पीड़ित के बयान लेकर बदमाशों को पकड़ने के लिए कई टीम लगाई गईं हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ