टेप जैसा दिखने वाले लग्जरी ब्रांड ब्रेसलेट.....
नई दिल्ली। Balenciaga Tape Bracelet: कूल दिखने के लिए ब्रांडेड चीजों का शौक दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। फैशन के नाम पर आए दिन कोई न कोई प्रोडक्ट लॉन्च होता है, और अपने लुक और ऊंची कीमत के चलते चर्चा का विषय बन जाता है। हाल ही में, लग्जरी ब्रांड बलेनसिएज ने पेरिस फैशन वीक में अपने नए ब्रेसलेट के कलेक्शन को लॉन्च किया है। पहली नजर में देखेंगे, तो आपको भी यकीन नहीं होगा कि यह हाथ में पहनने वाला एक ब्रेसलेट है।
टेप रोल जैसा दिखने वाला ब्रेसलेट
अपने आउट ऑफ द बॉक्स डिजाइन को लेकर चर्चा में रहने वाले लग्जरी ब्रांड बलेनसिएज ने पेरिस फैशन वीक में अपने नए ब्रेसलेट के कलेक्शन को लॉन्च किया। अपने लॉन्च के बाद से ही यह चर्चा का विषय बना हुआ है, वजह है इसका टेप रोल जैसा दिखने वाला अनोखा डिजाइन। आइए आपको दिखाते हैं करीब से इसकी तस्वीर, जिसे देखकर आपका भी दिल यह मानने को तैयार नहीं होगा, कि यह टेप रोल नहीं, बल्कि एक ब्रेसलेट है।
कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर @justepicthings नाम के यूजर ने इसकी तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा है, कि लग्जरी फैशन हाउस बलेनसिएज ने फिर से ऑनलाइन बहस छेड़ दी है। यह एक ब्रेसलेट जो बिल्कुल टेप के रोल जैसा दिखता है। ब्रांड के लोगों के साथ इसकी कीमत 4 हजार डॉलर है।
सोशल मीडिया यूजर्स दे रहे रिएक्शन
भारतीय करेंसी के मुताबिक यह ब्रेसलेट 3 लाख 33 हजार 414 रुपए का है। ऐसे में इसे लेकर एक्स पर किए गए एक पोस्ट में यूजर्स ने तरह-तरह के रिएक्शन भी दिए हैं। एक यूजर ने लिखा है- पहली बात, किसने इस बकवास चीज को डिजाइन किया है, और दूसरी बात ये कि कौन है जो इसे खरीदना चाहेगा? दूसरा यूजर लिखता है- 'RIP Fashion' तो वहीं, अन्य यूजर्स भी इस पोस्ट पर फनी इमोजी के साथ रिएक्ट करते हुए नजर आए हैं।
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट