किशनगंज में थानाध्यक्ष के ठिकानों पर EOU की बड़ी छापेमारी
छपरा। बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक बड़े पुलिस अधिकारी पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है। किशनगंज नगर थाना के थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन के कई ठिकानों पर ईओयू की टीम ने छापेमारी शुरू की है। सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के पैगा गांव निवासी अभिषेक रंजन, जो वर्तमान में किशनगंज नगर थाना में थानाध्यक्ष के पद पर तैनात हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ईओयू की टीम ने किशनगंज स्थित उनके सरकारी आवास, थाना परिसर के कक्ष और पटना के रामकृष्णा नगर स्थित आवास पर एक साथ छापेमारी की।
6 सदस्यीय टीम कर रही जांच
जानकारी के अनुसार, किशनगंज में तीन गाड़ियों से ईओयू की 6 सदस्यीय टीम पहुंची है, जिसमें एक महिला अधिकारी भी शामिल हैं। टीम सभी ठिकानों पर दस्तावेजों और सामानों की गहन जांच कर रही है।
आय से अधिक संपत्ति का मामला
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम अभिषेक रंजन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच कर रही है। उनके ऊपर 1 करोड़ 70 लाख 22 हजार रुपये की आय से अधिक संपत्ति रखने का केस दर्ज किया गया है। छापेमारी के दौरान टीम सभी जरूरी दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड को खंगाल रही है, ताकि मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके।
HTET रिजल्ट तैयार, गलत सवालों पर मिलेंगे ग्रेस मार्क्स; जल्द होगा ऐलान
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
भोपाल में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले रोका
जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी वार, अनंतनाग में पुलिस जवान शहीद
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
पंजाब में नाबालिगों की ड्राइविंग पर सख्ती, अब माता-पिता पर होगी कार्रवाई
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन