मनोज बाजपेयी ने शेयर किया दिल्ली के दिनों का किस्सा....
नई दिल्ली। मनोज बाजपेयी अपनी फिल्म भैया जी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी मूवी रिलीज हुई है, जिसके प्रमोशन में एक्टर बिजी चल रहे हैं। इस दौरान मनोज बाजपेयी ने शाह रुख खान को लेकर एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया, जब दोनों एक ही थिएटर से जुड़े हुए थे। मनोज बाजपेयी ने मुंबई आने से पहले काफी वक्त दिल्ली में बिताया था। एक्टर राजधानी में बैरी जॉन के थिएटर ग्रुप का हिस्सा थे। जहां शाह रुख खान भी आया करते थे।
सिगरेट खरीदने के नहीं थे पैसे
मनोज बाजपेयी ने थिएटर के दिनों सिगरेट पीने का किस्सा साझा किया। गलट्टा इंडिया के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि थिएटर में जब कोई सिगरेट पीता था, तो अकेले कभी भी स्मोक नहीं करता था, क्योंकि कोई भी एक पूरी सिगरेट पीना अफोर्ड नहीं कर सकता था।
यूं मिटाते थे सिगरेट की तलब
मनोज बाजपेयी ने कहा, "जब आप एक थिएटर ग्रुप में होते हैं और कोई शख्स सिगरेट पी रहा होता है, तो वो कभी अकेले स्मोक नहीं करेगा। कोई भी अकेले एक सिगरेट नहीं पीता, क्योंकि कोई भी इसे अफोर्ड नहीं कर सकता। इसलिए अगर किसी के पास एक सिगरेट होती, तो उसे चार लोगों के साथ शेयर करना पड़ता।"
शेयर करते थे सिगरेट
उन्होंने आगे कहा, "भले ही उनके पास सिगरेट का एक पूरा पैकेट या सिर्फ एक सिगरेट खरीदने के लिए पैसे हों, लेकिन वो इसे अकेले नहीं पी सकते थे, क्योंकि पहले कभी कुछ लोगों ने उनके साथ सिगरेट शेयर की थी और अब इसे शेयर करने की बारी उनकी है।"
शाह रुख और मनोज के थिएटर के दिन
मनोज बाजपेयी कुछ सालों तक बैरी जॉन के थिएटर ग्रुप में रहे थे। शेखर कपूर की बैंडिट क्वीन के बाद उन्होंने मुंबई की ओर रुख किया था। वहीं, शाह रुख खान मुंबई जाने और बॉलीवुड करियर शुरू करने से पहले कुछ महीनों तक इस थिएटर का हिस्सा रहे थे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप