सपा, बसपा व कांग्रेस के कई नेता भाजपा में हुए शामिल
लखनऊ । यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में शुक्रवार को सपा, बसपा व कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ले ली। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा परिवार में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत है। उन्होंने कहा कि लोकसभा का चुनाव घोषित हो चुका है और हमें जुटकर पिछले चुनाव की अपेक्षा प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में 400 सीटें जीतने का लक्ष्य भाजपा व सहयोगी दलों के लिए लिया है।
उन्होंने कहा कि इस संकल्प की पूर्ति तभी हो सकेगी जब प्रदेश की सभी 80 सीटें भाजपा की झोली में आएं। आप सभी को अपने क्षेत्रों में भाजपा को मजबूत करने के लिए जुट जाना है और प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा की बड़ी विजय में सहभागी बनना है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में जनता का गठबंधन मोदी और भाजपा के साथ हो चुका है। केन्द्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी और मोदी के नेतृत्व में राजग गठबंधन को 400 से अधिक सीटें मिलेंगी। सदस्यता ग्रहण करने वालों में सपा महिला सभा की पांच बार प्रदेश अध्यक्ष रहीं गीता सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमलपाल कौर (लखीमपुर), पंजाबी अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष हरपाल सिंह जग्गी (लखीमपुर), पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुनीतपाल मोंटी अहलूवालिया (लखीमपुर), सपा के पूर्व प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ हरपाल सिंह राना (लखीमपुर), समाजसेवी राजिंदर सिंह नीटा (कानपुर), जिला पंचायत सदस्य पूजा सिंह (फतेहपुर), कांग्रेस के प्रदेश सचिव व डुमरियागंज विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सच्चिदानंद पाण्डेय (सिद्धार्थनगर), सपा प्रवक्ता जेबा याशमीन (लखनऊ), वरिष्ठ सर्जन डॉ. कौशल वर्मा (लखीमपुर), पूर्व चेयरमैन कल्पना बाजपेयी (लखीमपुर) ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई