एक्सिस बैंक से नकाबपोशों ने लूटा 18 लाख, 82 हजार रुपये
पटना । पटना के बिहटा में एक्सिस बैंक की शाखा से 17 लाख की लूट हुई है। इस दौरान ग्राहक गणेश चौधरी से 41 हजार और एक माइक्रो फाइनेंस कर्मी से करीब 1 लाख 45 हजार लूट लिए। इस तरह कुल 18 लाख 82 हजार की लूट हुई है।
यहां 4 नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने यह लूट की है। मामले की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। सुबह करीब 11.41 बजे अपराधी बैंक में घुसे थे और सिर्फ 10 मिनट में लूट की बड़ी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। बिहटा-मनेर मुख्य मार्ग पर बिहटा थाने से 3 किलीमीटर दूरी पर देवकुली गांव स्थित एक्सिस बैंक में यह लूट की घटना हुई है। हथियारों के बल पर बैंक के तिजोरी से 17 लाख व ग्राहक से 41 हजार और फाइनेंस कर्मी से 1 लाख 45 हजार लूट लिए। जानकारी के मुताबिक 2 अपराधी पहले बैंक के अंदर घुसे इसके बाद तीसरा आया। चौथा बाहर ही खड़ा था। अपराधी फोन पर लगातार किसी से बात कर रहे थे। घटना के बाद सभी बाइक से मनेर की ओर भाग निकले। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। इस दौरान पैसा जमा कराने के लिए बैंक पहुंचे ग्राहक गणेश चौधरी से भी 41 हजार रुपए लूट लिए गये। गणेश चौधरी ने कहा कि बैंक पैसा जमा कराने आया था। इस बीच कुछ अपराधी बैंक में घुसे। सबके हाथ में हथियार थे। मुझसे कहा कि पैसा दे दो नहीं तो गोली मार देंगे। जिसके बाद मैंने दे दिये। मेरे पास 41 हजार रुपए थे। वहीं सिटी एसपी पश्चिमी अभिनव धीमान ने भी इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि करीब 11.42 के आसपास 4 लोग बैंक में घुसे थे। बैंक मैनेजर और अंदर मौजूद सभी लोगों को बंधक बना लिया। कैशियर के पास से करीब 17 लाख रुपए लूट लिए। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा ररे हैं। ग्राहक से लूट की जांच भी की जा रही है।
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर