महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध पर मायावती ने जताई चिंता
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को देश भर में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों पर गहरी चिंता जाहिर की है। उन्होंने सरकारों की नीयत और नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि महिला सुरक्षा और सम्मान को लेकर सरकारों की मंशा में खोट है।
मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट करते हुए कहा, कि यूपी, बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक समेत देश भर में महिलाओं के साथ हो रही दिल दहला देने वाली घटनाएं चिंताजनक हैं। इस पर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति बेहद दुखद है।
उन्होंने आगे कहा है, कि यह समय गंभीर चिंतन का है कि महिला सुरक्षा और सम्मान के मामले में सरकार की नीयत और नीति में कहीं कोई कमी तो नहीं है। मायावती ने सरकार और पुलिस की लापरवाही पर भी सवाल उठाए और कहा कि ऐसे जघन्य अपराधों में पुलिस की संलिप्तता स्थिति को और भी गंभीर बना रही है। उन्होंने निष्पक्ष और गंभीर कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि इन घटनाओं से देश और प्रदेश की बदनामी न हो। मायावती के इस बयान ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चल रही बहस में एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ED: टीना अंबानी दूसरी बार ईडी के समन पर नहीं हुईं पेश, अमेरिका से जुड़ी संपत्ति को लेकर होनी है पूछताछ
आवारा कुत्तों के मुद्दे पर विधानसभा में जोरदार हंगामा, “कुत्तों के प्रभारी हैं” कैलाश विजयवर्गीय
बजट से पहले सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस
इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार 11 किमी लंबा ट्रैक तैयार, संचालन की तैयारी तेज
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा