केबल बिछा रहे कंपनी के कंटेनर को उग्रवादियों ने फूंका
मैकलुस्कीगंज। मैकलुस्कीगंज के चामा मुख्य मार्ग पर करमकोच्चा तिलैया टांड दुल्ली के निकट बीएसएनएल के लिए ऑप्टिकल फाइबर बिछा रहे सिंह इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के कंटेनर को चार हथियार बंद उग्रवादियों ने आग के हवाले कर दिया। घटना बीती रात लगभग 11 बजे की बतायी जाती है।
कंटेनर के अंदर सोए मजदूर की जलकर मौत
घटना के समय कंपनी के 8 कर्मचारी सोने की तैयारी में थे। एक कर्मचारी कंटेनर के अंदर सोया हुआ था बाकी लोग कंटेनर के ऊपर सो रहे थे।
इस घटना में कंटेनर के अंदर सोया संजय भूईयां नामक एक मजदूर की जलकर मौत हो गई। मृतक मजदूर छाली दोहर थाना मदनपुर जिला औरंगाबाद बिहार का रहने वाला है। उग्रवादियों को देखते ही कंटेनर के ऊपर सो रहे कर्मचारी इधर-उधर भाग खड़े हुए।
कंटेनर को जलाने के बाद उग्रवादियों ने की हवाई फायरिंग
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, चार की संख्या में आए उग्रवादी अपने साथ पेट्रोल से भरा केन लेकर आए थे। जिसे छिड़ककर आग लगाकर घटना को अंजाम दिया गया। उग्रवादियों ने घटनास्थल पर फायरिंग भी की और फरार हो गए।
घटना में एचडीडी मशीन एवं डीजी ट्रेक लोकेटर व कंटेनर जलकर पूरी तरह खाक हो गया। कंटेनर को आग लगाने के बाद उग्रवादियों ने कई राउंड हवाई फायरिंग भी की।
घटना की सूचना मिलते ही मैकलुस्कीगंज पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व सीसीएल के दमकल को बूलाकर आग बुझाया गया।समाचार लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि आगजनी की घटना को किस उग्रवादी संगठन ने अंजाम दिया है।
घटना के पीछे माओवादियों के होने की आशंका
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण एसपी रांची सुमित अग्रवाल,खलारी डीएसपी आरएन चौधरी, खलारी इंस्पेक्टर विजय सिंह, मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी गोविंद कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर घटना का मुआयना किया एवम उग्रवादियों की धरपकड़ के लिए छापामारी किया जा रहा है। घटना के संबंध में माओवादियों के हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
‘चोले’ से नहीं, वाणी से पहचान – अखिलेश यादव का तंज
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
हर मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही हो निस्तारण – योगी आदित्यनाथ
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट