521 यात्रियों से वसूला गया 3 लाख से अधिक जुर्माना
पटना। ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की धर-पकड़ के लिए पूर्व मध्य रेलवे द्वारा विशेष टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में मंगलवार को 24 घंटे तक सघन टिकट जांच अभियान चलाकर पूर्व मध्य रेल से खुलने तथा गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों के कुल 268 वातानुकूलित कोचों की जांच की गई। जांच के दौरान अनधिकृत रूप से यात्रा करने वाले 521 यात्रियों को जुर्माना के बाद ट्रेन से उतार दिया गया। एसी क्लास में यात्रा करने वाले इन यात्रियों से जुर्माने रूप में तीन लाख 15 हजार रुपये वसूल किए गए।
इन जगहों पर हुई चेकिंग
विशेष टिकट जांच अभियान में दानापुर, सोनपुर, समस्तीपुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवं धनबाद मंडलों के लगभग सभी प्रमुख स्टेशनों और ट्रेनों में जांच की गई। टिकट जांच अभियान के दौरान 21,270 यात्री बिना टिकट/उचित प्राधिकार के यात्रा करते हुए पकड़े गए। इन यात्रियों से रिकार्ड 1.54 करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूला गया। यह राशि अब तक किसी भी एक दिन में प्राप्त जुर्माने की राशि की तुलना में सर्वाधिक है।
इतना वसूला गया जुर्माना
चालू वित्त वर्ष के 28 मई तक (01 अप्रैल, 2024 से 28 मई, 2024 तक) टिकट जांच के दौरान पूर्व मध्य रेल में बिना टिकट/अनिमियत यात्रा करते हुए 6.64 लाख लोगों को पकड़ा गया है, जिनसे जुर्माना स्वरूप 43.68 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। चालू वित्त वर्ष में 28 मई तक दानापुर मंडल में बिना टिकट/अनियमित यात्रा करते हुए 1,69,800 यात्रियों को पकड़ा गया जिनसे जुर्मानास्वरूप 11.06 करोड़ रुपये वसूल किए गए।
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
‘चोले’ से नहीं, वाणी से पहचान – अखिलेश यादव का तंज
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
हर मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही हो निस्तारण – योगी आदित्यनाथ
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट