मुंबई के डॉक्टर ने छह लोगों के साथ मिलकर किया घिनौना काम
मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रविवार को पुलिस ने बाल तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इसमें एक शिशु (Infant) और एक बच्चे (Toddler) को बेचने में शामिल एक डॉक्टर और छह अन्य को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने शनिवार को आरोपी डॉक्टर सोपानराव खंडारे, 28 वर्षीय वनदाना अमित पवार, 41 वर्षीय शीतल गणेश वारे, 24 वर्षीय स्नेहा सूर्यवंशी, 28 वर्षीय नसीमा हनीफ खान, 36 वर्षीय लता सुरवाडे और 45 वर्षीय शरद मारुति देवार को गिरफ्तार किया।
पांच महीने के बच्चे को दो लाख रुपये में बेचा
पुलिस ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि विक्रोली के रहने वाली शीतल गणेश वारे ने कथित तौर पर पांच महीने के बच्चे को दो लाख रुपये में बेच दिया है। अधिकारी ने बताया कि वारे को गोवंडी से पकड़ा गया, जिसके बाद पुलिस ने डॉक्टर सोपानराव खंडारे को गिरफ्तार कर लिया। खंडारे ने शिशु को बेचने में शीतल की मदद की थी।
आरोपी ने दो साल की एक बच्ची को भी बेचा था
उन्होंने बताया कि बाद में बच्चे को रत्नागिरी जिले के गुहागर से बचाया गया। अधिकारी ने बताया कि जांच से पता चला कि आरोपी ने दो साल की एक बच्ची को भी बेचा था और उसे भी बाद में बचा लिया गया है।
गिरोह तेलंगाना-आंध्र में भी बच्चों की तस्करी में शामिल रहा
मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि गिरोह तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी बच्चों की तस्करी में शामिल रहा है। अधिकारी ने कहा कि किशोर न्याय अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान