मुस्लिम युवती ने हिंदू रीतिरिवाज से की शादी
मेरठ । यूपी के मेरठ में एक मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से शादी कर ली। दोनों ने मुजफ्फरनगर के आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से यह शादी की। शादी के बाद युवती ने हिंदू धर्म अपना लिया है। अब युवती ने अपने मामा भाई और मां-बाप समेत अन्य रिश्तेदारों से जान का खतरा बताया है। साथ ही पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवती का कहना है कि उसके परिवार वाले उसे और ससुराल वालों नुकसान पहुंचा सकते हैं।
मेरठ के मवाना में रहने वाली युवती सिदरा और किला परीक्षितगढ़ के युवक दोनों दिल्ली की एक कंपनी में काम करते हैं। काम करने के दौरान दोनों में शुरू हुआ बातचीत का सिलसिला कब प्रेम में तब्दील हो गया इसका उन्हे पता नहीं चला। दोनों ने शादी करने का फैसला लिया लेकिन धर्म आड़े आ गया। परिजन इस शादी के खिलाफ हो गए। कुछ दिन पहले दोनों ने ऑफिस से काम निपटा कर मुजफ्फरनगर पहुंचे और आर्य समाज में शादी कर ली। शादी के बाद दोनों प्रेमी युगल कुल्लू मनाली के किसी मंदिर में पहुंचे और बाकी की बची हुई रस्म भी पूरी की।
आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े
Mahtari Vandan Yojana: इस जिले में महिलाओं को नहीं मिल रहा महतारी वंदन योजना का पैसा! निगम में की शिकायत
CG News: नई टीम के गठन के बाद बीजेपी संयुक्त मोर्चा की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर, CM साय भी हुए शामिल
एलएनसीटी विश्वविद्यालय में जेंडर सेंसिटाइजेशन एवं POSH कार्यशाला का आयोजन
नौरादेही टाइगर रिजर्व में मिला मरा हुआ बाघ, दो दिन से एक ही जगह मिल रही थी लोकेशन
बीआरटी टाइगर रिजर्व में नर बाघ का शव मिला
“हमारे नेता को CM बनने से कोई नहीं रोक सकता”, कांग्रेस विधायकों का बड़ा दावा