अफीम की खेती पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की सख्ती
रांची। नई दिल्ली स्थित नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) मुख्यालय ने झारखंड में अफीम की खेती का सैटेलाइट इमेज निकाला है। यह सैटेलाइट इमेज राज्य के चार जिलों से संबंधित हैं। इन जिलों में चतरा, हजारीबाग, पलामू व पश्चिम सिंहभूम जिला सम्मिलित हैं।यहां अफीम की खेती से संबंधित इमेज मिलने के बाद एनसीबी ने चारों जिले के उन चिह्नित स्थानों का अक्षांश व देशांतर के साथ झारखंड पुलिस के अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) को लोकेशन भेजकर कार्रवाई की सिफारिश की है। एनसीबी मुख्यालय, नई दिल्ली के सहायक निदेशक (अभियान) नीना काकर ने इसके लिए ई-मेल भी भेजा है।इसके बाद अपराध अनुसंधान विभाग ने चतरा, हजारीबाग, पलामू व पश्चिम सिंहभूम जिले के एसपी को एनसीबी की सिफारिश से अवगत कराते हुए सत्यापन व अफीम की खेती को नष्ट करने के लिए लिखा है।बता दें कि अफीम की खेती को चिह्नित करने में सैटेलाइट इमेज सहायक बनता है। अफीम के फूल को सैटेलाइट इमेज आसानी से चिह्नित कर लेता है और फिर उसी के आधार पर उक्त लोकेशन का अक्षांश व देशांतर निकालकर पुलिस छापेमारी कर फसल नष्ट करती है।
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस, 11 IAS और 3 SAS अधिकारियों का ट्रांसफर, दीपक सक्सेना बने आबकारी आयुक्त
मंत्री सिंधिया के पीठ पलटते ही ड्राई फ्रूट्स पर नेताओं का धावा, मिशन काजू-बादाम देख मेहमान हैरान
पाकिस्तान ने नई हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल स्मैश का अनावरण किया