Nathan Lyon ने अपने संन्यास पर आखिरकार तोड़ी चुप्पी
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने अपने संन्यास पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वो विदाई से पहले भारत और इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतना चाहते हैं। 37 साल के लियोन ने अब तक 138 टेस्ट में 556 विकेट चटकाए।
नाथन लियोन ने भारत के खिलाफ अब तक 32 टेस्ट में 130 विकेट झटके, लेकिन वो कभी भारत में सीरीज जीतने वाली कंगारू टीम के सदस्य नहीं रहे। ऑस्ट्रेलिया ने 2004-05 के बाद भारत में सीरीज नहीं जीती है।
नाथन लियोन ने क्या कहा
मैंने हमेशा कहा कि मैं भारत में जीतना चाहता हूं। मैं इंग्लैंड में जीतना चाहता हूं। हमें कुछ सालों में ऐसा करने के मौके मिलेंगे। मगर हमारा ध्यान इस समय एक टेस्ट पर रहता है। हम सुनिश्चित करना चाहेंगे कि वेस्टइंडीज में अपनी सभी चीजें सही करें। आने वाले समय में एशेज सीरीज है। फिर मैं एक और डब्ल्यूटीसी फाइनल जरूर खेलना चाहूंगा।
लियोन ने मशाल कैरी को सौंपी
नाथन लियोन ने एलेक्स कैरी को मशाल सौंपी, जिन्होंने वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट में मात देने के बाद ऑस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम में टीम सांग गाया। याद हो कि ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को 159 रन के विशाल अंतर से मात दी।
याद दिला दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम प्रत्येक जीत के बाद 'अंडरनीथ द सदर्न क्रॉस' गीत गाती है। इस परंपरा की शुरुआत रॉड मार्श ने की थी। नाथन लियोन को यह जिम्मेदारी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज माइक हसी ने सौंपी थी।
संन्यास का कोई इरादा नहीं
बता दें कि नाथन लियोन ने 125 मैचों में 67 जीत में ऑस्ट्रेलियाई टीम का गीत गाया। उन्होंने कहा, 'मुझे टीम सांग का नेतृत्व करने पर गर्व है। मैंने 12 साल तक यह काम किया, जो कि मेरे करियर की सबसे बड़ी हाइलाइट्स में से एक है। इसका बिलकुल यह मतलब नहीं कि मैं जल्द संन्यास लेने वाला हूं। यह टीम माहौल के बारे में है।'
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार से दूसरा टेस्ट मैच शुरू होगा। कंगारू टीम ने पहला टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है। उसकी कोशिश लगातार दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने की होगी।
जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
दीन बंधु छोटूराम विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह, उप-राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
IIT बाबा Abhay Singh पत्नी संग झज्जर पहुंचे, हिमाचल से आए दोनों