फ्रॉड कॉल कर नौसरबाजों ने की करोड़ों की ठगी
दोदा (श्री मुक्तसर साहिब)। जल्दी से अमीर होना कौन नहीं चाहता। लेकिन जल्दबाजी में अमीरी पाने की चाहत कई बार हमें डुबो देती है। यहां तक कि हमारी जो पूंजी हमने मेहनत कर कमाई होती है। वे भी उनके हाथ से निकल जाती है।
ऐसी ही एक उदाहरण गिद्दड़बाहा के गांव रुखाला में देखने को मिली है। यहां के एक व्यक्ति को वाट्सएप पर एक कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि आपकी कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) में लॉटरी लगी है।
गूगल पे के माध्यम से ट्रांसफर किए गए 20 हजार रुपये
कई औपचारिकताएं हैं उनको पूरा करना पड़ेगा। आप पहले हमें 20 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर करें। जिसके बाद उक्त व्यक्ति ने गूगल पे के माध्यम से 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। जिसके बाद नौसरबाजों ने व्यक्ति का मोबाइल हैक करके एकाएक कर कई ट्रांसजेक्शनें कर 1.50 करोड़ रुपये बैंक खाते से उड़ा लिए। पीड़ित ने थाना कोटभाई में शिकायत दर्ज करवा आरोपितों की तलाश करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह है मामला
पुलिस को दी शिकायत में हरभगवान सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह निवासी रुखाना (गिद्दड़बाहा) ने बताया कि उसके पिता इंद्रजीत सिंह को 24 मई 2021 को वाट्सएप पर 95890-68215 नंबर से एक कॉल आई। जिसमें एक व्यक्ति ने उसके पिता से कहा कि कौन बनेगा करोड़पति में आपकी डेढ़ करोड़ रुपये की लॉटरी लगी है।
डेढ़ करोड़ हासिल करने के लिए आपको कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी होगी। जिसमें आप उन्हें पहले 20 हजार रुपये भेजें। जिसके बाद उसके पिता ने गूगल पे के माध्यम से बीस हजार रुपये उक्त नंबर पर ट्रांसफर कर दिए।
आरोपितों ने ऐसे मांगे रुपये
इसके बाद एक और फोन नंबर 95451-95839 से उसके पिता को एक और कॉल आती है। जिसमें फोन करने वाले व्यक्ति ने टैक्स के रूप में और पैसे डालने की मांग की। व्यक्ति के कहने पर उसके पिता ने अपने एचडीएफसी बैंक में चल रहे खाते से 32 लाख रुपये एक अक्टूबर 2021 से 13 अक्टूबर 2021 तक ट्रांसफर करवा दिए जोकि उक्त लोगों ने आरटीजीएस करवा लिए।
फिर उसके पिता को 78884-48479 व 86778-59678 नंबर से कॉल आई और उन्होंने और पैसे डालने की मांग की। उन्होंने कहा कि आपके पैसे वापस करने के लिए टैक्स पे करना पड़ रहा है। इसलिए और पैसों की आवश्यकता है।
अलग-अलग समय में निकाले गए रुपये
शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके बाद आरोपितों ने उसके पिता के मोबाइल को हैक करके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में चल रहे बैंक खाते अगस्त 2023 तक 1.15 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर लिए हैं। जबकि उसके पिता ने केवल एक बार ही 20 हजार रुपये खाते से गूगल ट्रांसफर किया था।
नौसरबाजों की और से अलग-अलग समय में पिता के खाते से पैसे निकाले गए हैं। जिसकी ट्रांजेक्शन की कापी भी निकाली गई है। यह पैसे यूपीआई के माध्यम से निकाले गए हैं। इसके अलावा कुछ राशि उसके पिता से अलग से बैंक के माध्यम से ट्रांसफर करवाई गई थी। कुल मिला कर उनका 1.50 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
मामले की जांच की जा रही है- जांच अधिकारी
इंस्पेक्टर परमजीत कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत