पड़ोसी की 11 साल की बेटी की गला दबाकर हत्या
फिरोजाबाद । यूपी के फिरोजाबाद के एक गांव में एक महिला ने पड़ोसी कि 11 साल की लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। पुलिस के अनुसार यह घटना फिरोजाबाद के रायपुरा गांव की है। यहां बच्ची के घर के पड़ोस में रहने वाली महिला पर बच्ची की हत्या का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि महिला का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी रंजिश में महिला ने तुलसी नाम की बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी।
इस घटना के संबंध में एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बच्ची तुलसी के पड़ोस में रहने वाले मनीष की पत्नी रूबी से की किसी बात को लेकर रंजिश थी। इसी रंजिश में रूबी ने तुलसी की गर्दन इतनी जोर से पकड़ ली कि वह बेहोश हो गई। इसके बाद परिजन लड़की को जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी ने बताया कहा कि आरोपी महिला रूबी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। वहीं बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
9 साल के बच्चे ने सिंधिया को खून से लिखा पत्र
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय में फर्जी IAS की एंट्री से हड़कंप, बैच नंबर पूछते ही खुली पोल, नकली अफसर गिरफ्तार