सपा-राजद के बीच नया गठजोड़? पटना में अफजाल-तेजस्वी मुलाकात ने बढ़ाई चर्चाएं
बिहार में साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले महागठबंधन का कुनबा बढ सकता है. समाजवादी पार्टी बिहार में महागठबंधन के दल के रूप में चुनाव लड़ सकती है. दरअसल, इस बात पर इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं क्योंकि सपा के सांसद अफजाल अंसारी ने सोमवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से राजधानी में मुलाकात की है.
मिली जानकारी के अनुसार बाहुबली मुख्तार अंसारी के भाई और गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी सोमवार को राजद के प्रदेश कार्यालय में पहुंचे. जहां पर उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की. इन दोनों के बीच बंद कमरे में बातचीत हुई. हालांकि बातचीत का संदर्भ क्या रहा, इसके बारे में जानकारी अभी सामने नहीं आई है लेकिन पार्टी सूत्रों की मानें तो दोनों के बीच विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई.
बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी सपा?
समाजवादी पार्टी के गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी जिस समय राजद कार्यालय पहुंचे इस दौरान तेजस्वी यादव भी राजद कार्यालय में थे. माना जा रहा है कि बंद कमरे में तेजस्वी यादव और अफजाल अंसारी की मुलाकात हुई है. इस मौके पर पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे. तेजस्वी से मुलाकात के बाद अफजाल अंसारी ने मीडिया से बात भी की. हालांकि इस बातचीत में उन्होंने अपने पटना आने के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा.
वहीं, अफजाल अंसारी के राजद कार्यालय में पहुंचने को लेकर चर्चा का दौरा शुरू हो गया है. कहा जा रहा है कि समाजवादी पार्टी भी अब बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेगी. वहीं सपा सांसद रामजी लाल सुमन के राणा सांगा पर दिए गए बयान के बारे में भी उन्होंने संक्षिप्त रूप में अपनी बातों को रखा. रामजी लाल सुमन के ऊपर करणी सेना के द्वारा किए गए विरोध पर अफजाल अंसारी ने कहा कि समय आएगा, तब सवेरा होगा.
बिहार में साल के अतं में चुनाव प्रस्तावित
बिहार विधानसभा का कार्यकाल इस साल नवंबर में खत्म हो रहा है. इससे पहले चुनाव आयोग बिहार में विधानसभा चुनाव का ऐलान कर सकती है. चुनाव में अब काफी कम समय रह गया है. ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टी अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई है. बिहार में महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टी शामिल है. वहीं, सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन में बीजेपी, जनता दल यूनाईटेड, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा एक साथ है.
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Supreme Court of India ने CISF कांस्टेबल बहाली मामले में केंद्र की अपील खारिज की
पारदर्शी आबकारी नीति से सरकार की कमाई में ऐतिहासिक बढ़ोतरी
लोकसभा सीटों में 50% वृद्धि से उत्तरी राज्यों को बढ़त, दक्षिण भारत को संभावित नुकसान
Madhya Pradesh High Court की सख्ती, डॉक्टर को रिश्वत मामले में फटकार
Ahilyanagar के तालाब में डूबे 3 बच्चे, एक का शव मिला; दो की तलाश जारी
दोस्त की हत्या कर शव घर में दबाया, फिर भूत के डर से आरोपी ने किया आत्मसमर्पण