बिजली विभाग का आया नया फरमान, लिया बड़ा फैसला
लातेहार जिले में चोरी के बिजली बिल जलाने वाले लोगों पर अब कार्रवाई की जाएगी। विद्युत विभाग के कनीय अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि आए दिन जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड व गांवों में सूचना मिल रही है कि करंट की चपेट में आने से ग्रामीणों की मौत हो जा रही है।
नंगे तार से ले रहे अवैध कनेक्शन
उन्होंने बताया कि किसानों के द्वारा खेत में पटवन को लेकर विद्युत विभाग के बिना आदेश के लाइन की चोरी कर बाहर दुकान से कम दाम में मिल रहे नंगा तार से कनेक्शन कर खेत में पानी पहुंचाया जा रहा है। जिससे तार जहां तहां कटे रहने के कारण वे बिजली के चपेट में आने से कई लोगों की मौत प्रतिदिन हो जा रही है।
विभाग की अपील- पोल से न लें अवैध कनेक्शन
जिसको लेकर विभाग ने अभियान चलाकर ऐसे लोगों को चिन्हित कर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।
उन्होंने सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील किया है कि पोल से अवैध कनेक्शन नहीं करें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार हो जाएं। वैध कनेक्शन करने पर भी अच्छी गुणवत्ता की तार का उपयोग करें ताकि बिजली से होने वाली दुर्घटना से बच सके।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे