फिल्म 'आई वांट टू टॉक' का नया पोस्टर हुआ जारी
अभिनेता अभिषेक बच्चन ने निर्देशक शूजित सरकार के साथ मिलकर अपनी आगामी फिल्म 'आई वांट टू टॉक' बनाई है। नवंबर 2024 में रिलीज होने वाली इस फिल्म का पोस्टर 25 अक्तूबर को जारी किया गया। फिल्म के पोस्टर में अभिषेक अपने बढ़े हुए पेट को सामान्य बताते नजर आए।
अभिषेक ने साझा किया पोस्टर
'आई वांट टू टॉक' के पोस्टर में अभिषेक बच्चन ने लॉन्ग कोट और कार्टून प्रिंटेड पैंट पहनी थी, जो आमतौर पर घर पर पहनी जाती है। हालांकि, पहली बार अभिनेता को एक मोटी तोंद दिखाते हुए देखा गया। इस पर सर्जरी के निशान थे। अभिषेक ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'बोलने के लिए तो बहुत कुछ है, लेकिन फिर भी एक तस्वीर हजार शब्द बोलती है। 'आई वांट टू टॉक' सिनेमाघरों में 22 नवंबर को आएगी।'
फिल्म की कहानी की झलकियां
दो दिन पहले अभिषेक ने फिल्म में क्या-क्या होगा, इसकी एक झलक साझा की थी। इसे साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'हम सभी एक ऐसे व्यक्ति को जानते हैं, जो बात करने के लिए जीता है। यह एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो हमेशा जीवन के उज्जवल पक्ष को देखता है, चाहे जीवन में उसके सामने कोई भी चुनौती क्यों न आए। उस व्यक्ति को टैग करें, जिसे आप जानते हैं कि वह बात करने के लिए जीता है।'
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
जारी हुए नए पोस्टर पर प्रशंसक भी अपनी प्रतिक्रिया साझा कर रहे हैं। कई लोगों ने फिल्म के रिलीज होने को लेकर उत्साह साझा किया। राइजिंग सन फिल्म्स और किनो वर्क्स द्वारा निर्मित 'आई वांट टू टॉक' फिल्म 22 नवंबर को दुनिया भर में रिलीज होने वाली है। पहले इसे 15 नवंबर को रिलीज किया जाना था। अभिषेक बच्चन की बात करें तो उन्हें आखिरी बार 'घूमर' में देखा गया था।
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
Acquisition: नाभा पवार का अधिग्रहण करेगी टोरेंट पावर, इतने करोड़ में एलएंडटी की इकाई से डील तय
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी